ड्राइवरों के आंदोलन से ना हो जनता को परेशानी, ओडिशा सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

ओडिशा के वाणिज्य और परिवहन विभाग ने एक आदेश जारी करते हुए कहा 'कुछ चालक संघों की चल रही राज्यव्यापी हड़ताल के कारण ईंधन सहित आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही पर बुरा असर पड़ा है।

odisha

ओडिशा में कुछ चालक संघों की जारी राज्यव्यापी हड़ताल के मद्देनजर, नवीन पटनायक सरकार ने गुरुवार को पूरे प्रदेश में आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही की निगरानी और उसे सुव्यवस्थित करने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया।

ओडिशा के वाणिज्य और परिवहन विभाग ने एक आदेश जारी करते हुए कहा, 'कुछ चालक संघों की चल रही राज्यव्यापी हड़ताल के कारण ईंधन सहित आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही पर बुरा असर पड़ा है। आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही की निगरानी और सुव्यवस्थित करने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक टास्क फोर्स का गठन किया गया है।'

मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली इस टास्क फोर्स में सदस्य के रूप में डीसी-सह-एसीएस, सदस्य के रूप में डीजीपी, सदस्य-संयोजक के रूप में सी एंड टी विभाग के प्रमुख सचिव, एफएस एंड सीडब्ल्यू विभाग के प्रमुख सचिव और परिवहन आयुक्त सदस्य के रूप में शामिल हैं।

सी एंड टी विभाग ने कहा कि यह टास्क फोर्स आवश्यक वस्तुओं की मुक्त आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए जितनी बार आवश्यक होगी उतनी बार बैठक करेगी और आवश्यक कार्रवाई करेगी। विभाग ने यह भी कहा कि ऑपरेटरों और जनता को सहायता प्रदान करने के लिए, तीन नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+