झारखंड के चांडिल तसर सिल्क के कायल लोग, जुबां पर मधु की मिठास

रांची,24 नवंबर: इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर- 2022 के थीम ‘वोकल फॉर लोकल’, ‘लोकल टू ग्लोबल’ के साथ झारखंड कदम से कदम मिला रहा है. तसर सिल्क का सबसे बड़ा उत्पादक झारखंड अपने रेशम के वस्त्रों से सभी को लुभा रहा है. राज्य के

रांची,24 नवंबर: इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर- 2022 के थीम 'वोकल फॉर लोकल', 'लोकल टू ग्लोबल' के साथ झारखंड कदम से कदम मिला रहा है. तसर सिल्क का सबसे बड़ा उत्पादक झारखंड अपने रेशम के वस्त्रों से सभी को लुभा रहा है. राज्य के बुनकरों और कारीगरों के हाथों बनी खादी की बंडी, तसर सिल्क की साड़ियां, चांडिल की सिल्क साड़ियां, कुर्ता-पाजामा और टोपी, इंडो-वेर्स्टन ड्रेस के विशेष अंदाज देख मेला आने आने वाले खुद आकर्षित हो रहें हैं. झारखंड पवेलियन में खादी का कलेक्शन सबका पसंदीदा बना हुआ है. खादी स्टाल के प्रतिनिधि सुशांत ने बताया कि इस बार खादी उत्पादों की बिक्री काफी अच्छी है. लोगों की खादी में रूचि बढ़ी है. सबसे ज्यादा भीड़ हमारे खादी स्टाल में हो रही है.

jharkhand

वहीं, वोकल फॉर लोकल, लोकल टू ग्लोबल को चरितार्थ करते हुए कृषि, पशुपालन और सहकारिता विभाग के स्टाल में झारखंड में हो रही जैविक खेती की सरहना हो रही है. आगंतुक जैविक खेती की बारीकियों से अवगत हो रहें हैं. जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी भी दर्शकों को लुभा रही है. झारखंड के मनमोहक प्राकृतिक रंग-रूप से सुसज्जित वन विभाग के स्टाल में झारखंड के मधु का भारी मांग देखी जा सकती है. राज्य के मधु के मिठास के लोग कायल हो रहें हैं. रांची स्मार्ट सिटी के स्टाल में दिखाए गए टेबल टॉप मॉडल भी दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+