ध्वजारोहण के दौरान करंट से हुई थी 3 लोगों की मौत, झारखंड सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान
झारखंड सरकार रांची जिले में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के दौरान करंट लगने से तीन सदस्यों को खोने वाले परिवार को 15 लाख रुपये का मुआवजा और किसी एक सदस्य को संविदा के आधार पर नौकरी देगी। एक मंत्री ने सोमवार को यह जानकारी दी।
रांची,23 अगस्त: झारखंड सरकार रांची जिले में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के दौरान करंट लगने से तीन सदस्यों को खोने वाले परिवार को 15 लाख रुपये का मुआवजा और किसी एक सदस्य को संविदा के आधार पर नौकरी देगी। एक मंत्री ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सीएम सोरेन ने अधिकारियों को दिए निर्देश
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर घर की छत पर तिरंगा फहराते समय बिजली का करंट लगने से इस परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। रांची जिला पुलिस ने कहा था कि राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए उनके द्वारा इस्तेमाल की गई धातु की एक छड़ पास में बिजली के एक तार के संपर्क में आ गई थी। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।












Click it and Unblock the Notifications