तेलंगाना राज्य के दर्जे का 'मिथक' चीनी में लिपटे कैप्सूल की तरह- ए रेवंत रेड्डी

हैदराबाद, 11 जुलाई। तेलंगाना मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर टीपीसीसी के अध्यक्ष व सांसद ए रेवंत रेड्डी ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सीएम केसीरआर अब अपने स्वाभिमान को खुद कुचल रहे हैं। लेकिन अब तेलंगाना के लोग नाखुश हैं।

Revanth Reddy

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी तेलंगाना आंदोलन के अंतिम चरण के इतिहास पर प्रोफेसर एतिक्यला पुरुषोत्तम द्वारा लिखित दो पुस्तकों चेधु निजाम (कड़वा सच) और डाली (चूल्हा) का विमोचन किया। इस अवसर पर रेवंत ने कहा कि तेलंगाना के लोग आसरा पेंशन या पशुधन वितरण, शादी मुबारक जैसी कल्याणकारी योजनाओं के लिए नहीं बल्कि सामाजिक न्याय के लिए एक अलग राज्य चाहते थे।

टीपीसीसी अध्यक्ष ने कहा कि निजाम ने उन दिनों विश्व स्तरीय अस्पतालों, जलाशयों, शैक्षणिक संस्थानों आदि का भी निर्माण किया था। लेकिन तेलंगाना के लोगों ने उसे स्वीकार नहीं किया। वो अपने स्वाभिमान और स्वतंत्रता के साथ रहना चाहते थे। रेवंत ने कहा कि राव के तेलंगाना राज्य का दर्जा हासिल करने का 'मिथक' चीनी में लिपटे कैप्सूल की तरह है और तेलंगाना में अब भी पुरानी स्थिति है।

टीपीसीसी अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि आंदोलन के दौरान टीआरएस प्रमुख का उद्देश्य अपनी पार्टी का विस्तार और उसे मजबूत करना था। रेवंत ने जानना चाहा कि एक कार्यकर्ता "इतनी संपत्ति कैसे जमा कर सकता है" और मुख्यमंत्री के पद तक कैसे पहुंच सकता है। जबकि केसीआर के परिवार के सदस्य विधायक, सांसद, एमएलसी और मंत्री पदों तक पहुंचे, शहीदों के परिवारों के पास कुछ भी नहीं बचा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+