प्रति व्यक्ति आय में देश में पहले स्थान पर है तेलंगाना: केटी रामाराव

बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराम ने अपने ट्वीट में लिखा 'एक दूरदर्शी मुख्यमंत्री केसीआर गारू के तहत सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला राज्य भारत में नंबर 1 स्थान पर है।'

telangana

तेलंगाना के उद्योग मंत्री केटी रामाराव ने कहा कि तेलंगाना को 2022-23 में प्रति व्यक्ति आय में नंबर एक स्थान दिया गया है। उन्होंने ट्वीट किया कि तेलंगाना की प्रति व्यक्ति आय 2014-15 में 1.24 लाख रुपये से बढ़कर 2022-23 में 3.17 लाख रुपये हो गई है। मंत्री केटीआर ने लिखा कि प्रति व्यक्ति आय में 155 फीसदी की वृद्धि सभी राज्यों में सबसे ज्यादा है।

बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराम ने अपने ट्वीट में लिखा, 'एक दूरदर्शी मुख्यमंत्री केसीआर गारू के तहत सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला राज्य भारत में नंबर 1 स्थान पर है।'

दरअसल केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने लोकसभा में विभिन्न राज्यों की प्रति व्यक्ति आय का विवरण प्रकट किया था। उनके मुताबिक 15 मार्च तक मौजूदा कीमतों पर तेलंगाना की प्रति व्यक्ति आय 3,08,732 रुपए है। कर्नाटक 3,01,673 रुपये के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि हरियाणा 2,96,685 रुपये के साथ तीसरे स्थान पर है।

केटीआर ने कहा कि तेलंगाना का यह प्रदर्शन एक विरोधी केंद्र सरकार के बावजूद है। तेलंगाना के वित्त मंत्री टी हरीश राव ने पिछले महीने राज्य विधानसभा को बताया था कि तेलंगाना की प्रति व्यक्ति आय 2013-14 में 1,12,162 रुपये से बढ़कर 2022-23 में 3,17,115 रुपये होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय प्रति व्यक्ति आय 1,70,620 रुपये से 86 प्रतिशत अधिक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+