असम में रेलवे कोच फैक्ट्री जाने पर तेलंगाना के मंत्री केटीआर ने भाजपा नेताओं को घेरा
लंबे समय से काजीपेट में एक रेलवे कोच फैक्ट्री पाने की उम्मीद कर रहे तेलंगाना को उस वक्त निराशा मिली, जब भारतीय रेलवे ने इस फैक्ट्री को असम के कोकराझार में स्थापित करने का फैसला लिया।

हैदराबाद,23 दिसंबरः लंबे समय से काजीपेट में एक रेलवे कोच फैक्ट्री पाने की उम्मीद कर रहे तेलंगाना को उस वक्त निराशा मिली, जब भारतीय रेलवे ने इस फैक्ट्री को असम के कोकराझार में स्थापित करने का फैसला लिया। केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2014 के तहत तेलंगाना को एक रेलवे कोच फैक्ट्री देने का वादा किया था और राज्य सरकार ने इसके लिए भूमि भी चिन्हित कर ली थी।
तेलंगाना सरकार ने केंद्र को कई पत्र लिखे और हनमकोंडा जिले के काजीपेट में रेलवे कोच फैक्ट्री की स्थापना की प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध किया था। हजारों रोजगार के अवसर पैदा करने के अलावा, रेलवे कोच फैक्ट्री से काजीपेट के आसपास के इलाकों में बुनियादी ढांचे और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलने की उम्मीद थी।
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए, तेलंगाना के आईटी और उद्योग मंत्री केटी रामाराव ने ट्वीट किया, "क्या तेलंगाना के भाजपा सांसदों/केंद्रीय मंत्री में से कोई भी जवाब दे सकता है कि वादा किए गए काजीपेट रेल कोच कारखाने से इनकार क्यों किया जा रहा है जबकि अन्य पर विचार किया जा रहा है? मैं असम के लिए खुश हूं लेकिन तेलंगाना में रीढ़विहीन भाजपा नेतृत्व को राज्य के लोगों को स्पष्टीकरण देना चाहिए।"












Click it and Unblock the Notifications