तेलंगाना: केटीआर ने की मेट्रो की सवारी, यात्रियों से की बात, वोट देने की अपील की
तेलंगाना चुनाव को लेकर जबरदस्त प्रचार चल रहा है। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने हैदराबाद मेट्रो रेल में रायदुर्गम से बेगमपेट तक यात्रा कर रहे यात्रियों से बातचीत की।
रामा राव को मेट्रो में प्रवेश करते और उनके साथ सेल्फी लेते देख यात्री आश्चर्यचकित रह गए। अपने 20 मिनट के सफर में उन्होंने यात्रियों से बातचीत की। जर्मनी में एक जैव प्रौद्योगिकी फर्म में काम करने वाला एक यात्री ने रामा राव को बताया कि तेलंगाना का क्षेत्र जर्मनी के बराबर विकसित हो रहा है। कई मेडिकल छात्रों ने उनसे बातचीत की।

केरल के एक नागरिक, जो शहर के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने कहा कि इंटरनेट से जो सीखा, हैदराबाद उससे कहीं बेहतर था। केरल के नागरिक ने कहा कि शहर में यात्रा करना किसी विदेशी देश में यात्रा करने जैसा अनुभव दे रहा है। रामा राव ने शहरवासियों से 30 नवंबर को अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
उन्होंने पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से भी मतदान प्रक्रिया में अनिवार्य रूप से भाग लेने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि अगर आप 30 नवंबर को एक घंटे का समय निकालेंगे तो एक अच्छी पार्टी पांच साल के लिए चुनी जाएगी। इससे पहले उन्होंने हैदराबाद में 'रियल एस्टेट शिखर सम्मेलन' में भाग लिया जहां उन्होंने हैदराबाद के भविष्य के विकास के लिए अपना दृष्टिकोण साझा किया।
साथ ही उन्होंने इस अवसर का उपयोग पिछले नौ वर्षों में हैदराबाद के परिवर्तन और तेलंगाना के सर्वांगीण विकास पर प्रकाश डालने के लिए किया।
यह भी पढ़ें- तेलंगाना: 'CM KCR कृषि क्षेत्र में नई व्यवस्था के वास्तुकार, कम समय में हुआ बेहद विकास', बोले- पी चेंगल रेड्डी












Click it and Unblock the Notifications