तेलंगाना: केएमटीपी में खुलेगी किटेक्स ग्रुप की नई यूनिट, 40 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

तेलंगाना सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने के दो साल से भी कम समय में ही केरल स्थित गारमेंट्स कंपनी किटेक्स ग्रुप अब वारंगल के काकतीय मेगा टेक्सटाइल्स पार्क (केएमटीपी) में नई यूनिट लगाने की तैयारी कर रही है।

इस यूनिट का उद्घाटन जल्द ही मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव करेंगे। केएमटीपी में अपनी इकाइयों के माध्यम से, किटेक्स ग्रुप कपास की कताई, बुनाई, ब्लीचिंग, रंगाई, छपाई, कटाई और सिलाई का काम करेगा।

telangana

इस यूनिट के शुरू होने से 22,000 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से और 18,000 लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। मंगलवार को आईटी और उद्योग मंत्री केटी रामाराव ने ट्वीट करते हुए कहा, '1,350 एकड़ में फैला वारंगल का काकतीय मेगा टेक्सटाइल पार्क, भारत का सबसे बड़ा टेक्सटाइल पार्क है। ये किटेक्स यूनिट कुछ ही महीनों में तैयार हो जाएंगी और फिर सीएम केसीआर द्वारा उद्घाटन के लिए तैयार हो जाएंगी।'

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही केएमटीपी में यंगोन और एवरटॉप टेक्सटाइल एंड अपैरल कॉम्प्लेक्स प्राइवेट लिमिटेड की आधारशिला रखी गई थी। कोरियाई-बेस्ड कंपनी का इरादा केएमटीपी के भीतर 11 इकाइयां स्थापित करने का है, जिससे स्थानीय लोगों के लिए लगभग 21,000 नौकरियां पैदा होंगी।

हालांकि किटेक्स निर्यातकों ने शुरुआत में राज्य में 2,400 करोड़ के निवेश के लिए तेलंगाना सरकार के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, लेकिन इसने वारंगल और सीतारामपुर औद्योगिक पार्क, रंगारेड्डी में दो परिधान इकाइयां स्थापित करने के लिए अपने निवेश प्रस्ताव को बढ़ाकर 3,200 करोड़ कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+