तेलंगाना में लघु सिंचाई क्षमता में हुई 16.3 प्रतिशत की वृद्धि, छठी लघु सिंचाई गणना में हुआ खुलासा
तेलंगाना में जल शक्ति मंत्रालय की छठी लघु सिंचाई गणना में खुलासा हुआ है कि प्रदेश में लघु सिंचाई क्षमता में 16.3 प्रतिशत वृद्धि दर्ज हुई है। इस गणना के अनुसार तेलंगाना में कुल 16,79,868 लघु सिंचाई योजनाएं हैं इनमें से 94 प्रतिशत भूजल (जीडब्ल्यू) योजनाएं और 6 प्रतिशत सतही जल योजनाएं शामिल हैं।

बता दें 17 अगस्त को नई दिल्ली में 7वीं लघु सिंचाई जनगणना, जल निकायों की दूसरी जनगणना, प्रमुख और मध्यम सिंचाई परियोजनाओं (एमएमआई) परियोजनाओं की पहली जनगणना और झरनों की पहली जनगणना की शुरूआत के लिए एक कार्यशाला आयोजित की गई थी जिसमें में जानकारी दी गई। इस गणना के अनुसार अब तेलंगाना में 7वीं लघु सिंचाई जनगणना की शुरूआत के लिए प्लेटफार्म तैयार है।
इस गणना के अनुसार राज्य में 16,79,868 लघु सिंचाई योजनाएं हैं इनमें से 94 प्रतिशत यानी 15,79,249 भूजल (जीडब्ल्यू) योजनाएं और 6 प्रतिशत 1,00,619 सतही जल योजनाएं शामिल हैं
6वीं गणना में 10.4 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई
इस कार्यशाला में तेलंगाना सरकार द्वारा दी गई योजनाओं के अनुसार राज्य में 5वीं लघु सिंचाई गणना में 15,22,292 योजनाओं की तुलना में 6वीं लघु सिंचाई गणना में 10.4 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।
5वीं लघु सिंचाई गणना में 52 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई
राज्य सरकार ने 5वीं लघु सिंचाई गणना की तुलना में छठी लघु सिंचाई गणना के दौरान भूजल योजनाओं में 8.5 फीसदी और सतही जल योजनाओं में 52 फीसदी वृद्धि दर्ज की है।












Click it and Unblock the Notifications