तेलंगाना सीएम केसीआर 16 सितंबर को लॉन्च करेंगे प्रमुख सिंचाई परियोजना का वेट रन

Telangana News: तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री के चंद्रशेखर राव प्रदेश की प्रमुख पलामुरु-रंगारेड्डी लिफ्ट सिंचाई योजना (पीआरएलआईएस) के पहले चरण का वेट रन 16 सितंबर को लॉन्‍च करेंगे। लॉन्च के दौरान सीएम केसीआर कृष्णा नदी पर पूजा करेंगे और बाद में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे।

Telangana CM KCR

12.30 लाख एकड़ खेती योग्य भूमि की होगी सिंचाई

इस सिंचाई योजना का उद्देश्‍य पूर्ववर्ती महबूबनगर जिसे पालमुरु भी कहा जाता है और रंगारेड्डी जिलों में 12.30 लाख एकड़ खेती योग्य भूमि को सिंचाई का पानी उपलब्ध कराना है।

जानें कितनी है क्षमता

केसीआर ने बताया कि इस योजना के तहत 145 मेगावाट की परिचालन क्षमता वाले नरलापुर पंप हाउस के मेगा पंप दो किलोमीटर दूर नरलापुर जलाशय में पानी पंप करेंगे। पीआरएलआईएस को दुनिया में सबसे अधिक क्षमता वाले पंपों द्वारा संचालित किया जाएगा। नरलापुर जलाशय की मोटरों की क्षमता 145 मेगावाट होगी, जबकि गोदावरी नदी पर राज्य द्वारा पहले पूरी की गई कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई योजना की मोटरों की क्षमता 139 मेगावाट है।

केसीआर ने कहा ये तेलंगाना के लिए त्‍योहार का दिन होगा

मुख्यमंत्री केसीआर ने बुधवार को पीआरएलआईएस पर काम की प्रगति की समीक्षा के लिए शीर्ष अधिकारियों के साथ एक बैठक की जिसमें इस योजना के पहले चरण का लॉन्‍च करने का निर्णय लिया गया। केसीआर ने इस वेट रन लॉन्‍च से पहले कहा कि दक्षिण तेलंगाना के लिए त्योहार का दिन होगा क्योंकि क्षेत्र के गांवों को पीने और सिंचाई के लिए पानी मिलेगा।

उन्‍होंने कहा पीआरएलआईएस को उसी भावना के साथ पूरा किया जाना चाहिए जिस भावना के साथ कालेश्वरम को पूरा किया गया था। सीएम ने कहा इस परियोजना से बंगारू (स्वर्ण) तेलंगाना का लक्ष्य साकार होगा।

कृष्‍णा नदी के जल से होगा अभिषेक

कार्यक्रम में पलामुरू और रंगारेड्डी जिलों के सभी गांवों के सरपंच और लोग शामिल होंगे। वो कलश में कृष्णा नदी का जल हर गांव में ले जाएंगे और परियोजना के शुभारंभ में सभी बाधाओं को दूर करने के लिए आभार प्रकट करने और आर्शीवाद प्राप्‍त करने के लिए पूर्ववर्ती महबूबनगर और रंगारेड्डी जिलों में ग्राम देवताओं का अभिषेक करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+