तेलंगाना: दलित बंधु योजना की तरह आदिवासियों के कल्याण के लिए गिरिजाना बंधु को करेंगे लागू, CM KCR का बड़ा ऐलान

तेलंगाना के मुख्यमंत्री और बीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि दलित बंधु योजना की तरह हम आदिवासियों के कल्याण के लिए गिरिजाना बंधु को लागू करेंगे।

उन्होंने बड़ा वादा करते हुए कहा कि अगर बीआरएस पार्टी सत्ता में आती है तो हम आदिवासियों के लिए गिरिजाना बंधु योजना लागू करेंगे।

आदिवासियों के लिए गिरिजाना बंधु योजना को करेंगे लागू: CM KCR

जनगांव जिले के पालकुर्थी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गिरिजना बंधु योजना को उन योग्य युवाओं तक बढ़ाया जाएगा जिनके पास जमीन और नौकरी नहीं है। चुनावी रैली में मौजूद भीड़ को उन्होंने याद दिलाया कि यह बीआरएस सरकार ही थी जिसने आदिवासियों के लिए आरक्षण को 10 प्रतिशत तक बढ़ाया था।

'दलितों को सिर्फ वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल करती है'

उन्होंने कहा कि दलितों को यह तय करना चाहिए कि देश में कोई प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री या पार्टी दलित बंधु योजना को लागू कर रही है या नहीं। पार्टियां दलितों को सिर्फ वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल करती हैं। यह चन्द्रशेखर राव ही थे जो चरणबद्ध तरीके से दलित बंधु योजना का विचार लेकर आए।

सिंचाई आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिला

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से अपने 50 साल के शासन में कांग्रेस संयुक्त आंध्र प्रदेश में रहते हुए सभी मोर्चों पर तेलंगाना का विकास करने में विफल रही। केसीआर ने कहा कि गोदावरी और कृष्णा नदियों के बीच स्थित होने के बावजूद पालकुर्थी निर्वाचन क्षेत्र को सिंचाई आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि तत्कालीन आंध्र प्रदेश में बड़े नेता मुख्यमंत्री बने लेकिन कृष्णा और गोदावरी नदियों के बीच के क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति करने में विफल रहे। यह विश्वास जताते हुए उन्होंने कहा कि बीआरएस फिर से तेलंगाना में सरकार बनाएगी।

यह भी पढ़ें- तेलंगाना: 44 पंजीकृत ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर BRS को दिया अपना समर्थन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+