TDP Leader Nara Lokesh के 'युवा गालम' को आंध्र प्रदेश पुलिस की हरी झंडी

आंध्र प्रदेश विधानसभा में विपक्षी दल तेलुगू देशम पार्टी (TDP) बड़ा कार्यक्रम करने की योजना बना रही है। पूर्व CM के बेटे और TDP Leader Nara Lokesh के कार्यक्रम युवा गालम को आंध्र प्रदेश पुलिस ने परमिशन दे दी है।

TDP Leader Nara Lokesh

TDP Leader Nara Lokesh के 'युवा गालम' को आंध्र प्रदेश पुलिस की हरी झंडी मिल गई है। टीडीपी महासचिव एमएलसी नारा लोकेश 'युवा गालम' टाइटल के साथ पदयात्रा करेंगे। पहले इस कार्यक्रम पर संशय के बादल मंडरा रहे थे, लेकिन अब सस्पेंस खत्म करते हुए चित्तूर पुलिस ने मंगलवार को वॉकथॉन की अनुमति दे दी। 27 जनवरी को कुप्पम से शुरू होने वाली पदयात्रा में तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के समर्थक बड़ी संख्या में जुट सकते हैं। ऐसे में हाल ही में रैली के दौरान हुई भगदड़ के बाद उपजी आशंकाओं से निपटना आंध्र प्रदेश पुलिस के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है।

पदयात्रा और जनसभा की सशर्त परमिशन

रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने कुप्पम में जनसभा करने की अनुमति शर्तों के साथ दी है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की अगुवाई वाली राज्य सरकार जनसभाओं के संचालन पर कुछ प्रतिबंध लगाने के लिए सरकारी आदेश जारी कर सकती है, ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी। टीडीपी नेताओं और पदाधिकारियों को आशंका थी कि सरकार जानबूझकर वॉकथॉन में बाधा उत्पन्न कर सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब नजरें नारा लोकेश के युवा गालम में जुटने वाले समर्थकों पर रहेंगी।

क्या मुख्यमंत्री को चुनाव हारने का डर है ?

दिलचस्प है कि तेलुगू देशम पार्टी अक्सर वाईएसआरसीपी सरकार पर जुबानी हमले करती है। युवा गालम की परमिशन मिलने का बाद शर्तों पर आपत्ति जताते हुए, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अत्चन्नायडू ने पलटवार किया। उनके अलावा टीडीपी नेताओं- एन अमरनाथ रेड्डी, धुलिपल्ला नरेंद्र सहित ने कहा कि प्रतिबंध मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की असुरक्षा को दिखाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया, जब से लोकेश ने पदयात्रा के बारे में घोषणा की है, जगन और उनके सहयोगी चुनाव हारने के डर से इसे बाधित करने की साजिश कर रहे हैं।

Recommended Video

      TDP-YSRCP के बीच राजनीतिक जंग तेज, Chanderbabu Naidu को किया House arrest | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+