स्वच्छ सर्वेक्षण : भाजपा पर आम आदमी पार्टी का तीखा हमला, दिल्ली शर्मसार, जल्द हों MCD चुनाव

स्वच्छता सर्वे के नतीजों पर बोले AAP नेता - जल्द हों MCD चुनाव। BJP की वजह से शर्मसार हुई दिल्ली। swachh survekshan 2022 Aam Aadmi Party pulls bjp demands mcd election

नई दिल्ली, 02 अक्टूबर : अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम के बीच अधिकारों की लड़ाई के बीच स्वच्छता ताक पर रख दी जाती है। स्वच्छ सर्वेक्षण में दिल्ली के खराब प्रदर्शन पर आम आदमी पार्टी (AAP) के राजेंद्र नगर विधायक ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन के अंदर दिल्ली नगर निगम (MCD) ने दिल्ली को कूड़े-कचरों का केंद्र बना दिया है और इससे तंग आ गए हैं। उन्होंने कहा, BJP की वजह से दिल्ली शर्मसार हुई है। MCD चुनाव जल्द कराए जाने चाहिए।

swachh survekshan 2022 Aam Aadmi Party

दरअसल, देश की राजधानी दिल्ली केंद्र सरकार की 'स्वच्छ सर्वेक्षण 2022' में काफी पीछे रह गई है। अब इसे लेकर आम आदमी पार्टी ने एमसीडी पर निशाना साधा है। आप पार्टी की तरफ से रविवार को कहा गया है कि हाल ही में आए सर्वे के नतीजों में दिल्ली को जो स्थान हासिल हुआ है उसने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अयोग्यता को साबित किया है। आप ने दिल्ली में जल्द ही एमसीडी चुनाव कराने की मांग भी की है।

बता दें कि स्वच्छता को लेकर किए गये सर्वे में दिल्ली 45 शहरों में काफी नीचे रही। शनिवार को इस सर्वे के नतीजे जारी हुए। सबसे साफ शहर में इंदौर टॉप पर रहा, जबकि राज्यों में मध्य प्रदेश शीर्ष पर दूसरे नंबर पर छत्तीसगढ़ रहा। अब दिल्ली के खराब प्रदर्शन का ठीकरा भाजपा पर फूट रहा है। आप ने भाजपा पर हमला बोला और कहा, शर्मनाक नतीजों से बीजेपी की अयोग्यता का पता चलता है, जो करीब 15 सालों से एमसीडी पर राज कर रही है।

गौरतलब है कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में नई दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) को 37वां रैंक मिला है। ईस्ट कॉरपोरेशन 34वें और साउथ कॉरपोरेशन 28वें स्थान पर रहा है। सर्वे के नतीजों पर आम आदमी पार्टी के एमसीडी चुनाव प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि भाजपा की वजह से दिल्ली शर्मसार हुई। दुर्गेश पाठक के अलावा आप के राजेंद्र नगर से विधायक ने आरोप लगाया कि भाजपा के कार्यकाल में दिल्ली नगर निगम ने दिल्ली को कूड़े-कचरों का केंद्र बना दिया है, लोग इससे तंग आ गए हैं।

आप नेता ने कहा, 'आज दिल्ली में सभी तरफ कूड़ा फैला हुआ है और लोग इससे आजादी चाहते हैं। हम मांग करते हैं कि एमसीडी चुनाव जल्द हों।' उन्होंने दावा कि इस चुनाव में AAP बेहतरीन मतों से जीतेगी। उन्होंने कहा कि अगर AAP को वोट मिला तो हम दिल्ली को साफ-सुथरा शहर बनाएंगे।

दिलचस्प है कि इस साल के अंत तक दिल्ली में नगर निगम के चुनाव होने की उम्मीद है। आम आदमी पार्टी ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। इस चुनाव को देखते हुए आम आदमी अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने निकाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाना भी शुरू कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+