टीडीपी सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू के सार्वजनिक आउटरीच कार्यक्रम को लेकर सस्पेंस बरकरार, जानें वजह?
आंध्र प्रदेश में 2024 में विधानसभा चुनाव होने वाले है। चुनाव से पहले मुख्यमंत्री जगन मोहन ने अपनी पार्टी के लिए अभियान शुरू कर चुके हैं। वहीं टीडीपी सुप्रीमों को जेल से जमानत पर रिहा हुए लंबा कई दिन बीत चुका है लेकिन नायडू के सार्वजनिक आउटरीच कार्यक्रम को लेकर सस्पेंस बरकरार है।

बता दें एपी राज्य कौशल विकास निगम (एपीएसएसडीसी) मामले में एन चंद्रबाबू नायडू को नियमित जमानत आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने दे दी है और साथ ही उन्हें 29 नवंबर से सभी राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेने की अनुमति दी है।
टीडीपी सूत्रों के अनुसार नायडू ने अपने आउटरीच कार्यक्रम को लेकर कोई स्पष्टता नही जताई हैु क्योंकि कौशल विकास मामले में उनकी रद्द करने की याचिका अभी भी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। इसके अलावा नायडू से संबंधित कुछ अन्य मामलों में उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई अभी भी जारी है।
वहीं हाईकोर्ट सूत्रों के अनुसार जब तक रद्द याचिका और अग्रिम जमानत याचिका पर अदालत का फैसला नहीं आ जाता, तब तक नायडू के आउटरीच कार्यक्रम शुरू करने को लेकर कोई स्पष्ठता की संभावना नहीं हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टीडीपी के एक वरिष्ठ नेता ने खुलासा किया कि चंद्रबाबू नायडू के राज्य में चुनाव से पहले रोड शो और आउटरीच कायक्रमों और सार्वजनिक बैठकों को संबोधित करने संबंधी कार्यक्रमों में शामिल होने में समय है लेकिन वह 29 नवंबर से पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेना शुरू कर देंगे।
बता दें जगन मोहन की सत्तारूढ़ वाईएसआरसी को आगामी चुनाव में हराने के लिए जनसेना पार्टी और टीडीपी ने साथ चुनाव एक साथ लड़ने का फैसला किया है।
एक्टर से राजनेता बने पवन कल्याण की जेएसपी और टीडीपी ने सीट बंटवारे और संयुक्त घोषणापत्र पर अब अपना ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। वरिष्ठ नेता ने खुलासा किया कि चंद्रबाबू नायडू टीडीपी कार्यकर्ताओं के साथ रणनीतिक बैठकें भी करेंगे और उन्हें पार्टी कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के बारे में सुझाव देंगे।
वहीं नायडू के बेटे और टीडीपी महाचिव नारा लोकेश ने 79 दिनों के अंतराल के बाद अपनी पदयात्रा फिर से शुरू करने का ऐलान कर दिया है। इस पदयात्रा के तहत नारा लोकेश विशाखापत्तनम जिले में प्रवेश करने से पहले संयुक्त पूर्वी गोदावरी जिले में आठ विधानसभा क्षेत्रों को कवर करने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications