जगदीश टाइटलर को लेकर बादल ने कांग्रेस को घेरा, बोले- सिखों के घावों पर नमक छिड़का
चंडीगढ़, 30 अक्टूबर: शिरोमणि अकाली दल के मुखिया सुखबीर सिंह बादल ने जगदीश टाइटलर की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है। सुखबीर बादल का ने इसे कांग्रेस सिख विरोधी फैसला कहा है। बादल ने पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू और सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को चुनौती दी कि वे पार्टी के इस फैसले का विरोध करने की हिम्मत करें।

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने दिल्ली कांग्रेस कार्यकारी समिति में जगदीश टाइटलर को शामिल करने पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि टाइटलर का नाम इससे पहले 1984 के सिख विरोधी दंगों के सिलसिले में आया था।
सुखबीर सिंह बादल ने एक बयान में कहा, जगदीश टाइटलर को दिल्ली कार्यसमिति में शामिल करके सोनिया गांधी और कांग्रेस पार्टी ने सिखों के घावों पर नमक छिड़कने के लिए किया है। बादल ने नवजोत सिंह सिद्धू और सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को चुनौती दी कि क्या वे इस फैसले का विरोध करेंगे।
बादल ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को भी चुनौती दी कि वे इस फैसले का विरोध करने और इसे रद्द करने के लिए "नैतिक साहस" दिखाएं। बादल ने कहा, चरित्र का पतन समझौता के कोने से होता है। अब उस कोने से बाहर आएं, कम से कम सच बोलने और अपने चरित्र के पतन को रोकने के लिए नैतिक साहस दिखाएं।
बादल ने पूछा, टाइटलर को कुलीन स्थायी सदस्याों में से एक के रूप में नामित करना बहादुर और देशभक्त सिख समुदाय का अपमान है। क्या नवजोत सिद्धू, सीएम चन्नी, डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा और पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख सुनील जाखड़ सहित पंजाब के कांग्रेसी अब जागेंगे? वरिष्ठ नेता सुखदेव सिंह ढींडसा के नेतृत्व में शिअद (संयुक्त) ने भी इस कदम को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। शिअद (संयुक्त) महासचिव करनैल सिंह पीर मोहम्मद ने कहा कि कांग्रेस को अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए।
बता दें कि अगले साल की शुरुआत में दिल्ली नगर निकाय चुनावों से पहले कांग्रेस ने पार्टी ने गुरुवार को अपनी नई कार्यकारी समिति का ऐलान किया था। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक प्रेस बयान में कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कार्यकारी समिति के गठन को मंजूरी दे दी है। स्थायी सदस्यों की सूची में वरिष्ठ नेता जेपी अग्रवाल, अजय माकन, कपिल सिब्बल, जनार्दन द्विवेदी, अरविंदर सिंह लवली, सुभाष चोपड़ा और जगदीश टाइटलर शामिल हैं।
-
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट?












Click it and Unblock the Notifications