भ्रष्टाचार पर सख्त मान सरकार, आय से अधिक सम्पत्ति के मामलों पर विजिलेंस की जांच में तेजी
पंजाब में विजिलेंस ब्यूरो द्वारा आय से अधिक सम्पत्ति बनाने वाले कुछ पूर्व मंत्रियों के खिलाफ जांच में तेजी लाई गई है। विजिलेंस अब तक लगभग 3-4 पूर्व मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर केस दर्ज कर चुकी है।

जालंधर: पंजाब में विजिलेंस ब्यूरो द्वारा आय से अधिक सम्पत्ति बनाने वाले कुछ पूर्व मंत्रियों के खिलाफ जांच में तेजी लाई गई है। विजिलेंस अब तक लगभग 3-4 पूर्व मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर केस दर्ज कर चुकी है।
विजिलेंस ब्यूरो के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि लगभग 3 पूर्व मंत्रियों के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति बनाने के मामलों को लेकर जांच चल रही है। उन्होंने चाहे इन पूर्व मंत्रियों के नामों का खुलासा नहीं किया है परंतु बताया जा रहा है कि इन मामलों में वेरिफिकेशन का कार्य जल्द पूरा होने वाला है। उसके बाद विजिलेंस को अगर पुख्ता प्रमाण मिलते हैं तो केस दर्ज किए जा सकते हैं।
ब्यूरो की भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाइयों को लेकर सियासी हलकों में हड़कम्प मचा हुआ है। विजिलेंस के ए.डी.जी.पी. व मुख्य निदेशक वरिन्द्र कुमार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए खुले हाथ दिए हुए हैं। इसीलिए विजिलेंस ब्यूरो पिछले कुछ समय के दौरान सख्त कार्रवाई करने में सफल हुआ है।
विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों का कहना है कि अगले एक-दो महीनों के दौरान वेरिफिकेशन का कार्य पूरा कर लिए जाने के आसार हैं। इसी तरह से पूर्व अकाली सरकार के समय हुए सिंचाई घोटाले की जांच में भी काफी तेजी आई हुई है। इसे देखते हुए अगले कुछ महीनों में विजिलेंस एक बार फिर से भ्रष्टाचार से संबंधित मामलों को लेकर सुर्खियों में रह सकती है। विजिलेंस अधिकारियों को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भ्रष्टाचार से संबंधित मामलों में केस दर्ज करने के बाद चालान भी समय पर अदालत में पेश करने के लिए कहा है।












Click it and Unblock the Notifications