पंजाब: स्पीकर कुलतार संधवां ने विधायकों के साथ की बैठक, पंजाबी भाषा को मजबूत करने की बात कही
पंजाबी भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने के मकसद से सभी सरकारी और गैर सरकारी भवनों, बोर्ड व अन्य जगहों पर साइन बोर्ड पंजाबी भाषा में ही होने सुनिश्चित किए जाने के आदेश हैं।

पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने आज विधायकों के साथ एक बैठक की। यह बैठक विधानसभा परिसर में हो रही है। पंजाबी मातृभाषा को पंजाब में हर जगा लागू करने और पंजाबी भाषा की मज़बूती के लिए यह बैठक हो रही है। इस बैठक में पंजाब के विधायक और साहित्यकार भी शामिल हुए।
पंजाब सरकार ने पंजाबी भाषा की मजबूती के लिए साल 2022 में आदेश जारी किए थे। इसमें पंजाबी भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने के मकसद से सभी सरकारी और गैर सरकारी भवनों, बोर्ड व अन्य जगहों पर साइन बोर्ड पंजाबी भाषा में ही होने सुनिश्चित किए जाने के आदेश हैं। 21 फरवरी, अंतरराष्ट्रीय भाषा दिवस तक इन आदेशों की पालना करने का अल्टीमेटम दिया गया है। इसके बाद मान सरकार द्वारा आदेशों की उल्लंघना करने वालों पर जुर्माना लगाए जाने की तैयारी है। साइन बोर्ड पर पहली भाषा पंजाबी ही होगी और उसके बाद किसी अन्य भाषा हिंदी या अंग्रेजी का इस्तेमाल किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- नशे के खिलाफ भगवंत मान सरकार सख्त, चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन, कई गांव सील












Click it and Unblock the Notifications