कुशल कार्यबल और अनुकूल कारोबारी माहौल ओडिशा में कपड़ा उद्योग को कर रहा आकर्षित

ओडिशा को पूर्व का टेक्सटाइल हब बनाने पर एक राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार का आयोजन सोमवार को लोक सेवा भवन में IPICOL द्वारा किया गया।

भुवनेश्वर, 26 अक्टूबर। ओडिशा को पूर्व का टेक्सटाइल हब बनाने पर एक राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार का आयोजन सोमवार को लोक सेवा भवन में IPICOL द्वारा किया गया। सेमिनार में प्रमुख सचिव उद्योग हेमंत शर्मा ने मुख्य रूप से औद्योगिक विकास की ओर बढ़ने से राज्य के हो रहे हालिया विकास पर प्रकाश डाला। उन्होंने ओडिशा को पूर्व का विनिर्माण केंद्र बनाने वाले महत्वपूर्ण कारकों जैसे आसियान क्षेत्र में ओडिशा की रणनीतिक स्थिति, औद्योगिक बुनियादी ढांचा, अत्यधिक कुशल जनशक्ति और विशेष रूप से सक्रिय शासन आदि पर विस्तार से प्रकाश डाला।

 Textile Industry

ओडिशा की उद्योग तत्परता पर जोर देते हुए, उद्योग, एमएसएमई, ऊर्जा और गृह मंत्री, दिब्या शंकर मिश्रा ने कहा, 'हमारे पास 1.5 लाख एकड़ से अधिक भूमि है, जो ओडिशा में आने वाले उद्योगों द्वारा उपयोग के लिए तैयार है। न केवल हाल के दिनों में, बल्कि ओडिशा का कपड़ा और वैश्विक व्यापार में भी एक लंबा इतिहास रहा है।'

यह भी पढ़ें: गोवा में 30 अक्टूबर से विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे राहुल गांधी

उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार इस उद्योग पर प्रमुखता से ध्यान दे रही है और सरकार की इच्छा है कि इस क्षेत्र के बड़े खिलाड़ी राज्य में निवेश करें। इस मौके पर कपड़ा मंत्रालय के सचिव उपेंद्र प्रसाद सिंह ने कपड़ा उद्योग को लेकर केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+