सचिन पायलट समर्थक आचार्य प्रमोद कृष्णन ने सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधा
जयपुर, 25 अप्रैल। राजस्थान कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। सीएम गहलोत के परमानेंट सोनिया गांधी को इस्तीफा देने के बयान बाद प्रियंका गांधी के करीबी और पायलट समर्थक आचार्य प्रमोद कृष्णन ने सीएम गहलोत पर निशाना साधा है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम लिए बगैर ट्विटर के माध्यम से उन पर निशाना साधा है। आचार्य प्रमोद ट्वीट कर लिखा- 'इस्तीफा देने से पहले इस्तीफा देने की धमकी देना पार्टी हाईकमान को ब्लैकमेल करने जैसा है मुख्यमंत्री जी'। ट्वीट में भले ही आचार्य प्रमोद ने किसी का नाम नहीं लिखा है लेकिन नीचे मुख्यमंत्री शब्द का इस्तेमाल कर उन्होंने साफ कर दिया है कि उन्होंने यह ट्वीट सीएम गहलोत को लेकर ही किया है।
सीएम गहलोत के बयान के बाद सियासी घमासान
उल्लेखनीय है कि सीएम गहलोत ने हाल ही में राजस्व सेवा परिषद के कार्यक्रम में कहा था कि 1998 से ही मेरा इस्तीपा परमानेंट सोनिया गांधी के पास रखा है। सोनिया गांधी निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र है। पिछले दो-तीन दिन से राजस्थान में मुख्यमंत्री बदले जाने की अफवाहें चल रही है। जबकि उनका इस्तीफा तो 1998 से लेकर अब तक कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के पास रखा है।
जब मुख्यमंत्री बदलना होगा तो किसी को कानों कान खबर भी नहीं होगी। सीएम गहलोत के बयान के बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया था। सीएम गहलोत का यह बयान नई दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद आया था। गहलोत के दिल्ली दौरे के दो दिन बाद ही सचिन पायलट ने कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष सोनिया गांधी से दिल्ली में मुलाकात की थीं।
चर्चा है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस आलाकमान सचिन पायलट को बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकता है। सीएम के बयान के बाद नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने गहलोत पर निशाना साधा था। कटारिया ने कहा कि सोनिया गांधी को इस्तीफा देने की सीएम गहलोत की बात पर उन्हें संदेह है।
पायलट समर्थक माने जाते हैं आचार्य प्रमोद
कांग्रेसी नेता आचार्य प्रमोद सचिन पायलट समर्थक माने जाते हैं। आचार्य प्रमोद ने पायलट की राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात पर ट्वीट किया था। होली के अवसर पर पायलट ने राज्यपाल से राजभवन में मुलाकात की थी।
उस समय आचार्य प्रमोद ने ट्वीट कर लिखा- लगता है जैसे पायलट को शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण दिया जा रहा है। आचार्य प्रमोद ने एक बार फिर सीएम गहलोत पर निशाना साधा है। इससे पहले भी आचार्य प्रमोद लगातार राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लेकर ट्वीट करते रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications