टोंक : गोहरपुरा में जनसुनवाई के दौरान देसी अंदाज में नजए आए सचिन पायलट

टोंक, 3 अगस्‍त। अपने निर्वाचन इलाके के एक दिवसीय दौरे के दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री व विधायक सचिन पायलट का देसी अंदाज भी देखने को मिला। उन्होंने गोहरपुरा में जनसुनवाई के दौरान स्थानीय लोगों की ओर से लाई चाय पी तो चूली में कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के साथ भोजन भी किया। भरनी पंचायत के थली में पौधरोपण किया गया। सरपंच मुकेश मीणा ने बताया पायलट ने राउप्रावि थली को सेकंडरी तक करवाने व कक्षा-कक्षा निर्माण सहित विभिन्न मांगे रखी।

sachin pilot

इसपर पायलट ने दो कक्षा-कक्षा के लिए दस लाख व तीन किलोमीटर लंबी डामर सडक की घोषणा की। वही सामुदायिक भवन बनवाने को भी कहा। इससे पहले पायलट को टोंक पहुंचने पर रेल लाओ संघर्ष समिति अकबर खान ने अपने समर्थकों के साथ पायलट को 51 किलो की माला पहनाकर व आतिशबाजी का स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष जावेद खान, रामगोपाल गुर्जर, हरीनारयण जाट, रामस्वरूप चौधरी, रहमतुल्लाह बैग, सलीम खान, सोनाक्षी, रामेश्वरी, सुनिता, कमलेशी, मीनाक्षी, शाहरुख़, आशीष आदि मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+