Gehlot Govt: सुखद दाम्पत्य जीवन योजना के तहत अब मिलेंगे 5 लाख रु

गहलोत सरकार ने विशेष योग्यजन से विवाह को प्रोत्साहित करने के लिए सुखद दांपत्य जीवन योजना की राशि को बढ़ा दिया है।

Gehlot Govt

Rajasthan: सुखद दांपत्य जीवन योजना के तहत राजस्थान में विशेष योग्यजन से विवाह को प्रोत्साहित करने के लिए अब 5 लाख रुपए की सहायता राशि मिलेगी। सीएम अशोक गहलोत ने इसको लेकर ट्वीट किया, प्रदेश में विशेष योग्यजन से विवाह को प्रोत्साहित करने के लिए सुखद दाम्पत्य जीवन योजना के तहत अब 5 लाख रुपए की सहायता राशि मिलेगी। राशि में वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह ट्वीट हजार बार से ज्यादा रीट्वीट हो चुका है।

बात कमेंट्स की करें तो एक यूजर ने लिखा, आपका ये निर्णय बहुत से लोगों को नया जीवन प्रदान करेगा। वहीं एक और यूजर ने लिखा, इसमें 80 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता वाले विशेष योग्यजन को जीवनसाथी बनाने पर आर्थिक सहायता को 50 हजार से बढ़ाकर 5 लाख रुपए किया गया है। इस निर्णय से विशेष योग्यजनों को सम्मान मिलेगा। एक और यूजर ने लिखा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का शानदार निर्णय।

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने दो बड़े फैसले लिए हैं। डॉ. सविता बेन अंबेडकर योजना के अंतर्गत अन्तर्जातीय विवाह पर प्रोत्साहन राशि अब 10 लाख रुपए मिलेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राशि बढ़ाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। अभी तक यह राशि 5 लाख रुपए मिलती रही है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित 'डॉ. सविता बेन अम्बेडकर अन्तर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना' के अन्तर्गत अन्तर्जातीय विवाह करने पर 10 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस राशि में से 5 लाख रुपए 8 वर्ष के लिए फिक्स्ड डिपोजिट कराए जाएंगे। बाकी 5 लाख रुपए संयुक्त बैंक खाते में जमा कराए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+