'दिसंबर 2023 तक सभी कच्ची कॉलोनियों में बनेंगी सड़कें', सीएम केजरीवाल का बड़ा एलान
सीएम ने कहा कि सभी कच्ची कालोनियों ने पानी की पाइपलाइन डालने का कार्य पूरा हो गया है और सीवर लाइन डालने का कार्य जारी है। अगले साल दिसंबर तक सभी कच्ची कालोनियों में सभी सड़के बन जाएगी।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहले वर्षा के दिनों में कई कालोनियों में चलना भी मुश्किल हो जाता था। वर्ष 2013 में विधानसभा चुनाव के दौरान मैं कच्ची कालोनियों में पद यात्रा करता था, उस समय हमारे काफीले को कीचड़ में छप-छप कर गुजरना पड़ता था।
दशरथपुरी, वैशाली, वैशाली एक्सटेंशन व डाबड़ी एक्सटेंशन में नई सड़क, सीवर लाइन, पानी की पाइपलाइन व गैस की पाइपलाइन के कार्यों का बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को सर्वप्रथम चंद्रयान के चांद पर पहुंचने की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह क्षण प्रत्येक देशवासी को गौरव का अनुभव कराता है।
केजरीवाल ने कहा आमतौर पर देश की राजधानी की जब भी कभी बात होती है तो नई दिल्ली, इंडिया गेट आदि इलाकों का ही स्मरण होता है, पर असली राजधानी कच्ची कालोनियों में बसती है। वर्ष 2013 में कच्ची कालोनियों का काफी बुरा हाल था, लोग शिकायत करते थे कि उनके घर मेहमान आने से हिचकते हैं और इसके चलते उनके बच्चों की शादी नहीं हो पा रही है। पर अब लोगों को इज्जत व सम्मान की जिंदगी मिली है। उन्होंने कहा कि दशरथपुरी, वैशाली, वैशाली एक्सटेंशन व डाबड़ी एक्सटेंशन में सभी सड़के बन गई है।

कच्ची कॉलोनियों को लेकर जमकर हुई राजनीति- सीएम
सीएम ने कहा दुर्गा पार्क में एक-दो सड़कें बाकी है, शेष सड़कों का काम हो गया है। वरिष्ठ पार्क, रघु नगर व सागरपुर वार्ड में सीवर का काम पूरा हो गया है, सड़क का काम जारी है। इंद्रापार्क एक्सटेंशन में भी काम जारी है। इन कालोनियों में साढ़े सात किलोमीटर लंबी कुल 76 सड़के और 152 नालियां बनी है। विपक्षी दल पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले एक चुनाव दो सड़क बनाकर निकल जाता था, पर हमारा लक्ष्य दिल्ली को ठीक करना है और मैं एक-एक कर लगा हूं। सभी राजनीतिक पार्टियाें ने कच्ची कालोनियों को लेकर जमकर राजनीति करती आई है। वर्ष 2020 के चुनाव के दौरान केंद्र सरकार ने कहा था कच्ची कालोनियों को पक्का करेंगे, लेकिन कोई कुछ नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications