राजस्‍व मंत्री धर्माना ने विशाखापत्तनम में वित्‍तीय हब स्‍थापित करने का सीएम जगन से किया आग्रह

आंध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी से राजस्‍व मंत्री धर्मना प्रसाद राव ने विशाखापत्तनम में एक वित्‍तीय हब स्‍थापित करे के लिए कदम उठाने को आग्रह किया है। राजस्‍व मंत्री ने विशाखापत्तन में वित्‍तीय हब क्‍यों बनाया जाए इसके बारे में बताया आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद विशाखापत्तनम आंध्र प्रदेश का सबसे बड़ा महानगरीय शहर बन गया है, इसलिए इसे वित्‍तीय हब बनाया जाना चाहिए।

Dharmana Prasad Rao

राजस्‍व मंत्री ने कहा पहले से विशाखापत्तम में कई सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम और निजी कंपनियां काम कर रही हैं। उन्‍होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा उद्योगको समर्थन देने की जरूरत है और उत्‍तरी आंध्र प्रदेश के डेवलेपमेंट को बढ़ाने के लिए अधिक पहल की जाने की आवश्‍यकता है।

इसके अलावा प्रदेश के राजस्‍व मंत्री धर्माना ने कहा भारती रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय सभी अनुसूचति बैंकों के क्षेत्रीय मुख्‍यालयों और अन्‍य प्रमुख बैंकों और वित्‍तीय संस्‍थानों, फाइनेंस सर्विस फर्मों, लीगल फर्मों और रिजस्‍ट्रा के साथ वित्तीय केंद्र स्थापित करने के लिए 100 एकड़ भूमि के आवंटन की आवश्यकता के बारे में बताया।

इसके अलावा मंत्री ने सीएम जगन मोहन की सरकार से विजाग में आरबीआई का क्षेत्रीय मुख्यालय स्थापित करने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्रालय से अनुरोध करने का भी आग्रह किया। उन्होंने विशाखापत्तनम में आरओसी का कार्यालय स्थापित करने की मांग की, क्योंकि अधिकांश कंपनियां और कंपनी सचिव और चार्टर्ड अकाउंटेंट फर्म उत्तरांध्र क्षेत्र में स्थित हैं।

मंत्री धर्माना ने दावा किया कि आंध्र प्रदेश के सभी कॉरपोरेट सीएसआर फंड के रूप में प्रति वर्ष लगभग 1,000 करोड़ रुपये उत्पन्न कर सकते हैं।"

आंध्र प्रदेश ने नागार्जुन सागर का पानी छोड़ा, तेलंगाना में शुरू हुआ राजनीतिक बवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+