झारखंड में नगर निगम चुनाव के लिए आरक्षण घोषित, जानिए कौन सीटें आरक्षित

दराबाद,17 नवंबर- राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव को लेकर नगर निगमों के महापौर तथा नगर परिषदों के अध्यक्ष के पदों का आरक्षण तय कर दिया है। आयोग ने गुरुवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी। इसमें छह नगर निगम के

रांची, 17 नवंबर- राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव को लेकर नगर निगमों के महापौर तथा नगर परिषदों के अध्यक्ष के पदों का आरक्षण तय कर दिया है। आयोग ने गुरुवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी। इसमें छह नगर निगम के महापौर के पद अनारक्षित श्रेणी में रखे गए हैं, जबकि एक नगर निगम के महापौर के पद अनुसूचित जाति तथा दो नगर निगम के यह पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किए गए हैं।

jharkhand

इन नगर निगमों में महापौर पद आरक्षित

इसके तहत रांची नगर निगम में महापौर का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। पुरुष तथा महिला दोनों इस पद पर चुनाव के लिए खड़ा हो सकते हैं। वहीं, हजारीबाग नगर निगम तथा आदित्यपुर नगर निगम के महापौर के पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किए गए हैं। आदित्यपुर नगर निगम के महापौर के पद महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं, जबकि हजारीबाग नगर निगम के महापौर के पद पर महिला तथा पुरुष दोनों खड़ा हो सकते हैं। बाकी छह निकायों में महापौर के पद अनारक्षित श्रेणी में रखे गए हैं। नौ नगर निगम में चार नगर निगम के महापौर के पद महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं, जबकि पांच में पुरुष एवं महिला दोनों चुनाव लड़ सकते हैं। इसी तरह आयोग ने 20 नगर परिषदों के अध्यक्ष पद के भी आरक्षण तय कर दिए।

किस निगम के महापौर के पद किसके लिए आरक्षित

नगर निगम - कोटि जिसके लिए आरक्षित - महिला या अन्य
मेदिनीनगर नगर निगम, पलामू अनारक्षित अन्य
हजारीबाग नगर निगम अनुसूचित जनजाति अन्य
गिरिडीह नगर निगम अनारक्षित अन्य
देवघर नगर निगम अनारक्षित महिला
धनबाद नगर निगम अनारक्षित महिला
चास नगर निगम, बोकारो अनारक्षित महिला
रांची नगर निगम अनुसूचित जाति अन्य
आदित्यपुर नगर निगम, सरायकेला खरसावां अनुसूचित जनजाति महिला
मानगो नगर निगम, पूर्वी सिंहभूम अनारक्षित अन्य
नौ नगर परिषद के अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित

राज्य निर्वाचन आयोग ने 20 नगर परिषदों के आरक्षण भी तय कर दिए हैं। इसके तहत नौ नगर परिषद के अध्यक्ष के पद महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। 11 नगर परिषदों में निर्धारित आरक्षण के तहत पुरुष एवं महिला दोनों चुनाव लड़ सकते हैं।

नगर परिषद - कोटि जिसके लिए आरक्षित - महिला या अन्य
गढ़वा अनारक्षित अन्य
विश्रामपुर, पलामू अनारक्षित महिला
चतरा अनारक्षित अन्य
झुमरीतिलैया, कोडरमा अनारक्षित अन्य
मधुपुर, देवघर अनारक्षित अन्य
गोड्डा अनारक्षित महिला
साहिबगंज अनुसूचित जाति अन्य
पाकुड़ अनारक्षित महिला
दुमका अनारक्षित अन्य
मिहिजाम, जामताड़ा अनारक्षित अन्य
चिरकुंडा, धनबाद अनारक्षित महिला
फुसरो, बोकारो अनुसूचित जाति महिला
रामगढ़ अनारक्षित अन्य
लोहरदगा अनुसूचित जनजाति महिला
गुमला अनुसूचित जनजाति अन्य
सिमडेगा अनुसूचित जनजाति अन्य
चक्रधरपुर, पश्चिमी सिंहभूम अनुसूचित जनजाति अन्य
चाईबासा, पश्चिमी सिंहभूम अनुसूचित जनजाति महिला
कपालीनगर, सरायकेला खरसावां अनारक्षित महिला
जुगसलाई, पूर्वी सिंहभूम अनारक्षित महिला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+