नौकरी का मौका: दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में निकली भर्ती
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग में ड्रग इंस्पेक्टर सहित सभी पदों की 52 वैकेंसी के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं।
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत ड्रग्स कंट्रोल डिपार्टमेंट में ड्रग्स इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 7 अक्टूबर 2022 को जारी भर्ती विज्ञापन (सं.19/2022) के मुताबिक, दिल्ली स्वास्थ्य विभाग में ड्रग इंस्पेक्टर सहित सभी पदों की 52 वैकेंसी के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं।

वैकेंसी डिटेल्स
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग दिल्ली सरकार का ड्रग्स कंट्रोल डिपार्टमेंट - 26 ड्रग्स इंस्पेक्टर
रक्षा मंत्रालय का इंटीग्रेटेड हेडक्वार्टर्स (नेवी) - 1 सीनियर डिजाइन ऑफिसर (ग्रेड 1) इंजीनियरिंग
गृह मामलों के मंत्रालय की सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी - 7 साइंटिस्ट बी (डॉक्यूमेंट्स)
गृह मामलों के मंत्रालय की सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी - 3 साइंटिस्ट बी (नारकोटिक्स)
गृह मामलों के मंत्रालय की सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी - 1 जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर (बैलिस्टिक)
आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के केंद्रीय लोक निर्माण विभाग - 13 असिस्टेंट आर्किटेक्ट
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग दिल्ली सरकार के आयुष डायरेक्टोरेट - 1 असिस्टेंट प्रोफेसर (आयुर्वेद)
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार अप्लीकेशन पोर्टल, upsconline.nic.in पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से आवेदन करें।
पहले रजिस्ट्रेशन करें। आयोग द्वारा अलॉटेड रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करके अप्लीकेशन सबमिट करें।
अप्लीकेशन फीस
उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान 25 रुपये का शुल्क भरना होगा, जो एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को नहीं देना है।












Click it and Unblock the Notifications