राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने लगाया नगर -निगम पर घोटाले का आरोप
आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने नगर निगम के भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर हमला किया है। पंपिग स्टेशन पर डीजल के बहाने प्रति वर्ष दस करोड़ के घोटाले का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार का भ्रष्टाचार पर नियंत्रण नही है। उन्होंने कहा कि लखनऊ में जोन छह के टिकैत राय पंपिंग स्टेशन 22 गाडियो केलिए 373 लीटर डीजल एक कच्चे स्लिप के आधार पर ड्रम में भर कर दिया जाता है। इसके माध्यम से प्रतिवर्ष दस करोड़ का घोटाला हो रहा है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम में भ्रष्टाचार के कई मामले उजागर हो चुके है लेकिन उस पर सरकार का कोई नियंत्रण नही है। भ्रष्ट कर्मचारी अधिकारी कागजों पर बाढ़ पंपिंग स्टेशन चलाकर डीजल चोरी कर रहे है। अफसरों ने जीपीएस और व्हेकिल ट्रेकिंग सिस्टम को चलने नही दिया। जिससे पता चल जाता कि कितना डीजल चोरी हो रहा है। उन्होंने कानपुर नगर निगम का उदाहरण देते हुए कहा कि वहॉ पर गायों को अवैध रूप से जंगल में फेंका जा रहा है जिन्हें कुत्ते नोच रहे हे। उन्होंने कहा कि निकायों में व्याप्त भ्रष्टाचार को रोकने के लिए आप हर सीट पर चुनाव लड़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications