Rajasthan: सचिन पायलट ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई
Rajasthan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 73वां जन्मदिन आज पूरा देश मना रहा है। राजस्थान के टोंक विधायक सचिन पायलट ने भी दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया है कि- 'प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं। आपके सुदीर्घ एवं स्वस्थ जीवन के लिए मेरी मंगलकामनाएं।'

आपको बता दें देशभर के तमाम नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को आज जन्मदिन की बधाईयां दीं। इस खास मौके पर राष्ट्रपति से लेकर लोकसभा अध्यक्ष और ग्रह मंत्री ने पीएम मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी सांसद राहुल गांधी ने भी पीएम मोदी के स्वस्थ रहने की ऊपर वाले से प्रार्थना की है।
अमित शाह ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, 'नए भारत के शिल्पकार मोदी जी ने हमारे देश की प्राचीन विरासत के आधार पर एक भव्य और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखने का काम किया है। चाहे संगठन हो या सरकार, मोदी जी से हम सभी को सदैव "राष्ट्रहित सर्वोपरि" की प्रेरणा मिलती है।'
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया कि- 'मेरी शुभेच्छा है कि अपनी दूरगामी दृष्टि तथा सुदृढ़ नेतृत्व से आप 'अमृत काल' में भारत के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करें। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदा स्वस्थ और सानंद रहें तथा देशवासियों को अपने अप्रतिम नेतृत्व से लाभान्वित करते रहें।'
पीएम के जन्मदिन के मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ट्वीट कर कहा कि 'माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं। देश की प्रगति, विश्व के कल्याण की जिस भावना से आप कार्य कर रहे हैं, उसने वैश्विक स्तर पर भारत को सक्षम नेतृत्वकर्ता के रूप में स्थापित किया है। ईश्वर आपको इसी ऊर्जा से देशसेवा को समर्पित रहने की शक्ति दें।'
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं।
— Sachin Pilot (@SachinPilot) September 17, 2023
आपके सुदीर्घ एवं स्वस्थ जीवन के लिए मेरी मंगलकामनाएं।@narendramodi












Click it and Unblock the Notifications