Rajasthan: 'राज्यवासियों के लिए गौरव की बात, नए युग की शुरुआत हुई', क्यों बोले सीएम गहलोत?
Rajasthan: राजस्थान विधानसभा न्यूनतम आय गारंटी विधेयक 2023 ध्वनि मत से पारित हो गया। इस बिल के पास हो जाने पर अब ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में नरेगा के तहत 100 के बजाय 125 दिन का काम मिलेगा। साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन भी न्यूनतम 1000 रुपये मिलेगी। हालांकि यह योजना कुछ समय पहले ही गहलोत सरकार ने लागू कर दी थी लेकिन अब इस योजना को कानून बनाया जा रहा है।

इससे आगामी दिनों भले ही प्रदेश में सरकार बदल जाए लेकिन कानून बनने के कारण न्यूनतम आय योजना कम नहीं होगी। प्रदेश के लोगों को न्यूनतम आय की गारंटी मिल जाएगी, जिसके बाद राजस्थान बना देश का पहला ऐसा राज्य जहां मिलेगी 125 दिन रोजगार की गारंटी है।
यह नए युग की शुरुआत- गहलोत
राजस्थान विधानसभा में यह बिल पारित होने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया। उन्होंने राजस्थान में एक नए युग की शुरुआत हुई है। जहां सुरक्षा और सम्मान की सौगात मिली है।। सीएम गहलोत ने लिखा कि 'राजस्थान विधानसभा उस ऐतिहासिक दिन की साक्षी बनी, जब देश में पहली बार बिल पारित कर 'न्यूनतम आय की गारंटी' को हक से देना सुनिश्चित किया गया है।' इस कानून के तहत रोजगार और पेशन पाने के लाभार्थियों को सीएम गहलोत ने बधाई भी दी।












Click it and Unblock the Notifications