Rajasthan: राजस्थान पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 82 आरपीएस के हुए तबादले

Rajasthan: राजस्थान सरकार ने पुलिस महकमे में एक बड़ा फेरबदल किया है। राजस्थान पुलिस के 82 अफसरों के तबादले कर दिए हैं। इस तबादले के आदेश पुलिस मुख्यालय जयपुर ने जारी कर दिए हैं। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि जल्दी एक और तबादले की सूची आ सकती है। पुलिस मुख्यालय से जारी तबादले आदेश के अनुसार आदित्य पूनिया को सहायक पुलिस आयुक्त आमेर को जयपुर आयुक्तालय में लगाया गया है। अजीत पाल को पुलिस अधीक्षक एससी-एसटी सेल सीकर की जिम्मेदारी दी गई है।

ashok gehlot

पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा के आदेश के अनुसार जारी तबादले लिस्ट में पीएमडीएस में पुलिस उपाधीक्षक बीकानेर अरविंद विश्नोई को पुलिस उपाधीक्षक सीआईडीसीबी पुलिस मुख्यालय जयपुर भेजा गया है। दीपक गर्ग को पुलिस उपाधीक्षक सीआईडी, एसएसबी मुख्यमंत्री सुरक्षा जयपुर भेजा गया है। जितेंद्र शेखावत पुलिस उपाधीक्षक पर्यटन विभाग जयपुर से पुलिस उपाधीक्षक जेडीए जयपुर भेजा गया है।

इससे पहले 14 जुलाई को भी सीएम अशोक गहलोत ने 39 IAS अफसरों के तबादले किए थे। जिसके तहत अरविंद पोषवाल को उदयपुर का नया डीएम बनाया गया था। राज्य के कार्मिक विभाग आशीष शर्मा को जिला कलेक्टर जैसलमेर, अरविंद पोषवाल का जिला कलेक्टर उदयपुर, अंशदीप जिला कलेक्टर श्रीगंगानगर, पीयूष समारिया जिला कलेक्टर चित्तौड़गढ़, अमित यादव जिला कलेक्टर नागौर और सौरभ स्वामी का जिला कलेक्टर सीकर नियुक्त किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+