Rajasthan: 'मैं बिना सोचे समझे कुछ नहीं बोलता... ' सीएम गहलोत ने क्यों कहा ऐसा?
सीएम गहलोत बोले, 'मैं दावे से कह सकता हूं कि हमारी सरकार जाने के छह महीने के बाद ही लोग याद करने लग जाते हैं।'

Rajasthan: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में इस बार मिशन-156 पर काम कर रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में 156 सीटें लानी है। प्रदेश में हर बार सरकार बदलने की परंपरा अब खत्म करेंगे। मैं ऐसे ही रात दिन एक नहीं कर रहा हूं। मैं बिना सोचे समझे कोई बात नहीं बोलता हूं, मुझे गॉड गिफ्ट है, दिल की बात बोलता हूं।
जनता की आवाजा है कि गहलोत सीएम बनें: अशोक गहलोत
मीडिया से बात करते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि मेरी पिछली सरकार के कामकाज को देखकर जनता ने वोट दिए हैं।गहलोत बोले, 'मैं दावे से कह सकता हूं कि हमारी सरकार जाने के छह महीने के बाद ही लोग याद करने लग जाते हैं। हमेशा लोगों के दिमाग में रहता है कि गहलोत सीएम बनना चाहिए। यह जनता की आवाज रहती है।'
चार साल के बाद भी सरकार के खिलाफ माहौल नहीं: गहलोत
गहलोत ने कहा, 'चार साल बाद भी सरकार के खिलाफ कोई माहौल नहीं है। लोग कहते हैं गहलोत भला सीएम है। कितना भला है यह आप जानते हो? भला मतलब लोग कहते हैं कि हमारा ध्यान रखता है, कोरोना में ध्यान रखा, भले का मतलब यही होता है। मैं सेवा की राजनीति करता हूं। कई लोग 24 घंटे राजनीति करते हैं। गहलोत बोले,मुझे लगता है आखिरी वक्त पार्टी में एकता होगी।'












Click it and Unblock the Notifications