राजस्थान आईटी डे फेस्टिवल की शानदार शुरुआत, कृषि में अब नए प्रयोग करेगी गहलोत सरकार
Rajasthan IT Day Festival: राजस्थान आईटी डे फेस्टिवल में करीब 20 हजार युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है।

Rajasthan: राजस्थान के युवाओं का सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में कौशल बढ़ाने के साथ रोजगार सृजित करने के लिए जयपुर में रविवार को राजस्थान आइटी डे 2023 फेस्टिवल की शुरुआत हुई। जवाहर कला केन्द्र में फिल्म फेस्टिवल के इनोग्रेशन के साथ इसकी शुरुआत की गई। राजस्थान कॉलेज, कॉमर्स कॉलेज और जवाहर कला केन्द्र में हो रहे आईटी डे फेस्टिवल में सूचना प्रौद्योगिकी संबंधित गतिविधियां और विशेषज्ञों के बीच चर्चाएं खास तरीके से हो रही है। कॉमर्स कॉलेज में युवाओं के लिए जॉब फेयर लग रहा है। इसमें 400 कंपनियां पहुंच रही हैं। जॉब फेयर आईटी फील्ड, बीपीओ, इंजीनियरिंग, टेलीकॉम, सिविल, बैंकिंग एंड फाइनेंस, कंसल्टिंग, रिटेल, इलेक्ट्रिकल सहित मल्टी प्रोफाइल से संबंधित अभ्यर्थियों का मौके पर ही साक्षात्कार लेकर चयन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने फेस्टिवल के लिए 37 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं।
10 किलोमीटर तक ड्रोन की रेंज
जवाहर कला केन्द्र के शिल्पग्राम में विभिन्न स्टॉल्स के जरिए राजस्थान में हो रहे इनावेशन को दिखाया गया है। यहां जयपुर का सबसे बड़ा ड्रोन लगाया गया है। इसकी 10 किलोमीटर तक की रेंज है। यह 2 से 10 किलो तक का वजन उठा सकता है। ड्रोन पायलट विकास ने बताया कि मेडिकल सुविधाओं को कठिन इलाकों में जहां परिवहन का पहुंचना संभव नहीं है। वहां, ड्रोन की मदद से मेडिकल सुविधाएं पहुंचाई जा सकती है। हेला स्टार्टअप के फाउंडर विपुल भाटी ने बताया- हमने अभी कृषि विभाग से टाईअप किया है। इसके तहत हमने प्रतापगढ़ में काम भी शुरू कर दिया है। हम वहां के किसानों के साथ वहां सुविधाएं पहुंचाने के लिए ड्रोन का प्रयोग कर रहे है।
जॉब फेयर पर सबकी नजर
फेयर से लेकर हैकाथॉन के आयोजन पर सबकी निगाह रहेगी। 400 से ज्यादा कंपनियां आएंगी और यहीं युवाओं के नौकरी के अवसर भी मिलेंगे। राजस्थान व कॉमर्स कॉलेज और जवाहर कला केंद्र में स्टार्टअप एक्सपो सहित विभिन्न कार्यक्रम होंगे। राजस्थान व कॉमर्स कॉलेज में होने वाले स्टार्टअप एक्सपो में एड.टेक, हेल्थ टेक, फिनटेक, एग्रोटेक, फूडटेक सहित विभिन्न क्षेत्रों के 100 से अधिक स्टार्टअप शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications