सेवा नियमों में संशोधन के बाद पदोन्नति देकर समान पद पर समान वेतन व्यवस्था को लागू करेगी राजस्थान सरकार

सेवा नियमों में संशोधन के बाद पदोन्नति देकर समान पद पर समान वेतन व्यवस्था को लागू करेगी राजस्थान सरकार

जयपुर, 18 जुलाई। राजस्थान में पुरानी पेंशन योजना लागू करने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के कर्मचारी वर्ग के लिए एक और बड़ी घोषणा की है। सीएम अशोक गहलोत ने राज्य में अधिकारी-कर्मचारियों के कैडर के अनुसार पे-स्केल में असमानता को दूर करने की घोषणा की है।

ashok gehlot

सीएम गहलोत ने राजस्थान राज्य कर सेवा संघ के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा है कि राज्य सरकार जल्द की सेवा नियमों में संशोधन कर पदोन्नति देकर समान पद पर समान वेतन व्यवस्था को लागू करेगी।

राजस्थान अधीनस्थ सेवाओं के अधिकारियों की मांग पर सीएम गहलोत ने कहा है कि सरकार द्वारा हाल ही में कैडर रिस्ट्रक्टरिंग की व्यसस्था लागू की है। कैडर रिस्ट्रक्चरिंग की व्यवस्था के बाद समान कैडर के अधिकारी कर्मचारियों को समान पे-स्केल देने के लिए सेवा नियमों में संशोधन किया जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा है की आगामी बजट में राज्य सरकार द्वारा युवाओं एवं छात्रों के प्रोत्साहन पर जोर दिया जाएगा। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने एवं छात्रों की पढाई के लिए सरकार द्वारा विशेष प्रयास करने पर फोकस किया जाएगा।

गौरतलब है कि राजस्थान राज्य अधीनस्थ सेवाओं में समान परीक्षा से चुनकर आए अधिकारी कर्मचारियों के पे-स्केल में भारी अंतर होने के कारण कई विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों के पे-स्केल में संशोधन की मांग को लेकर ज्ञापन दिया था। सीएम ने अधीनस्थ सेवा अधिकारी-कर्मचारियों की मांग पर सेवा नियमों में संशोधन कर पे-स्केल में समानता लाने की घोषणा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+