'राजस्थान सरकार लागू कर सकती है OPS तो केंद्र क्यों नहीं', सीएम गहलोत का BJP पर निशाना
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुरानी पेंशन योजना लागू ना करने पर बीजेपी को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा है कि जब राजस्थान ओपीएस लागू कर सकती है तो केंद्र को भी अपने कर्मचारियों को इसका लाभ देना चाहिए। सीएम ने प्रधानमंत्री से ओपीएस के अलावा राजस्थान सरकार की योजनाओं का अध्ययन करने की अपील की। उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार के पास कई ऐसी योजनाएं हैं, जिसे केंद्र लागू करे तो उसका जनता को व्यापक स्तर पर लाभ मिल सकता है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से योजनाओं का अध्ययन करने और उनमें से कुछ नीतियों को लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों और यहां तक केंद्र की नीतियों की तुलना में राजस्थान सरकार के पास कई अच्छी योजनाएं है, जिसे राष्ट्रीय स्तर पर लागू किया जा सकता है।

वहीं दूसरी ओर राजस्थान के सीएम ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली ना करने पर भी केंद्र को निशाने पर लिया । बीकानेर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए सीएम गहलोत ने कहा, "हम प्रधानमंत्री से अपील करते हैं कि हमारे पास बहुत सारी अच्छी योजनाएं हैं, आप उनका अध्ययन करें। आपको जो भी योजना पसंद हो, उसे देश में लागू करें। अगर हम बीमा, पुरानी पेंशन योजना दे सकते हैं तो केंद्र क्यों नहीं दे सकता।"
सीएम गहलोत ने राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार की ओर से किए सभी वादों को पूरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान सीएम ने भाजपा को निशाने पर लिया और कहा, "हमने अनुभव किया है कि सरकार बदलते ही हमारी योजनाएं बंद हो गईं। लेकिन हमारी एक गारंटी है कि हमारी एक भी योजना बंद नहीं होगी।"












Click it and Unblock the Notifications