'देवेन्द्र सिंह गड़ी को सैल्यूट', नाचना अग्निकांड में पुलिसकर्मी के जांबाजी की पूर्व सीएम राजे ने की तारीफ
राजस्थान पुलिस के प्रयास की खूब चर्चा है, जिससे व्यापारी को नुकसान से बचाया जा सका। जैसलमेर के नाचना थाने के चालक देवेन्द्र सिंह गड़ी की प्रशंसा हो रही है। दरअसल, उन्होंने जान की परवाह किए बिना व्यापारी को भारी नुकसान से बचा लिया। तस्वीरें शेयर कर राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने लिखा कि गड़ी को उनका सैल्यूट है।
जैसलमेर के नाचना के मुख्य बाजार में बीती रात शनिवार को भयंकर आग लग गई थी। जिस पर पुलिस की समझदारी से काबू पा लिया गया। इस दौरान पुलिस चालक देवेंद्र सिंह के प्रयासों को चर्चा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना की जानकारी मिलते ही नाचना पुलिस मौके पर पहुंची। आग लगन से बनी स्थिति के दौरान मदद के लिए सेना को बुलाया गया। इस दौरान नाचना थाने के चालक देवेन्द्र सिंह गड़ी ने आग में व्यापारी के लाखों के सामान को जलता देख और रोते व्यापारी के देवेंद्र सिंह आंसू नहीं देख सके। वे आग में कूद पड़े। इस दौरान उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना व्यापारी से दुकान का सामान को बाहर निकालना शुरू कर दिया।

इस दौरान सेना के जवान और ग्रामीण भी आग बुझाते दिखे। सामान बाहर निकालते हुए सिंह आग की लपटों के शिकार भी हुए। पुलिस टीम के साथ ही साथ आर्मी ने भी मोर्चा संभाला रखी था। लेकिन चालक देवेन्द्रसिंह की बहादुरी और जज्बे को देखकर वहां मौजूद सेना के कर्नल, सेना जवानों, व्यापारियों व ग्रामीणों ने सैल्यूट किया।
राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने गड़ी की प्रशंसा की है। उन्होंने एक्स पर लिखा, "मध्य रात्रि नाचना (जैसलमेर) के बाजार में लगी भीषण आग पर काबू पाने तथा जान-माल को बचाने में थाने के चालक श्री देवेन्द्र सिंह गड़ी जी ने अद्भुत साहस का परिचय दिया है। अपनी जान की परवाह किए बगैर दूसरों का जीवन बचाने के आपके इस जज्बे को मैं सलाम करती हूं।
सराहनीय कार्य !"
जैसलमेर एसपी विकास सांगवान ने चालक देवेन्द्र सिंह प्रशंसा की है। बता दें कि इस हफ्ते शनिवार (07 अक्टूबर) को देर रात करीब 12 बजे नाचना गांव के बाजार में आईदान सुथार की दुकान के पीछे रखे बांसों में अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते भीषण रूप ले लिया। बांस की दुकान में आग तेज भड़कने से पास की दुकान तक पहुंच गई जहां कई मोटरसाइकिल के टायर और कलर में भी आग लग गई। आग बुझाने के दौरान देवेंद्र आग की लपटों में घुस गए। इससे उनका पूरा शरीर काला हो गया, लेकिन उसके बावजूद वो घबराए नहीं और लगातार प्रयास कर आग बुझाई।












Click it and Unblock the Notifications