Rajasthan: CM अशोक गहलोत ने राहुल गांधी को बताया PM पद का चेहरा

Rajasthan: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फिर दोहराया कि उन्होंने केवल राजस्थान की राजनीति करने का संकल्प लिया है. उनके लिए पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ही प्रधानमंत्री पद का चेहरा हैं, हालांकि इस बारे में फैसला आलाकमान को करना है।

Ashok gehlot

इसके साथ ही गहलोत ने कहा कि वे राज्य में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने काम और शासन को लेकर जनता के बीच जाएंगे. गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास पर मीडिया से बातचीत में यह बात कही।

गहलोत ने कहा,''मैंने तय कर रखा है कि मैं सिर्फ राजस्थान की राजनीति ही करूंगा और मैंने राजस्थान की सेवा करने का संकल्प ले रखा है, अंतिम सांस तक...वो सवाल कभी पैदा होगा ही नहीं,आगे भी कि मैं दिल्ली की राजनीति में उम्मीदवार हूं.''

मुख्यमंत्री से संवाददाताओं ने पूछा था कि राज्य में 2023 का विधानसभा चुनाव जीतने पर क्या यह माना जाए कि 2024 में वह प्रधानमंत्री पद के दावेदार होंगे.उन्होंने कहा, ''मैं मेरे कामों के आधार पर, शासन के आधार पर.. सिर्फ और सिर्फ उनके आधार पर चुनाव प्रचार में जाऊंगा और कोई भावना नहीं.'' मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हमारी पार्टी का चेहरा राहुल गांधी हैं प्रधानमंत्री पद के लिए, फिर ये कहां बातें उठती है कि और कोई आएगा.''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+