Rajasthan: भाजपा देश में नफरती माहौल पैदा कर रही है: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर की जनता को संबोधित करते हुए सीएम गहलोत ने जमकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि उसके कारण में आज देश में असंतोष और अराजकता का माहौल है।

Rajasthan: सीएम गहलोत ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि जिस तरीके से भाजपा देश में नफरती माहौल पैदा कर रही है। हिन्दू-मुसलमान करने में लगी हुई है। इससे आपसी भाइचारे में बदलने में समय लगेगा। गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी देशभर में मोहब्बत बांटने का कार्य कर रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज आमजन तक हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत जनता तक पहुंचाएंगे। हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर की जनता को संबोधित करते हुए सीएम गहलोत ने जमकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि उसके कारण में आज देश में असंतोष और अराजकता का माहौल है।
हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर की जनता को कहा अन्नदाता
सीएम गहलोत ने सम्बोधन के दौरान श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ जिले को सिरमौर बताते हुए कहा कि पूरे राजस्थान को रोटी खिलाने की ताकत हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में ही है। उन्होंने यहां के जनप्रतिनिधियों की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि ये दोनों जिले पूरे प्रदेश ही नहीं अपितु देश को भी अन्न देते हैं। उन्होंने अमित चाचाण को नौजवान व नोहर का भविष्य बताया तो कॉमरेड बलवान पूनिया का भी सीएम जिक्र करना नहीं भूले।
कांग्रेस के लिए काम करेगा वो रहेगा पार्टी में
कांग्रेस पार्टी के राजस्थान प्रदेश प्रभारी सुखजिंद्र सिंह रंधावा ने कहा कि जो कांग्रेस के लिए काम करेगा वो ही कांग्रेस में रहेगा। उन्होंने मंच पर बैठे नेताओं को नसीहत दी कि जो वर्कर को साथ लेकर चलेगा वो ही आगे बढ़ेगा। कांग्रेस की आपसी कलह पर रंधावा ने दो टूक कहा कि ये सच है कि कांग्रेस को कांग्रेस ही हराती है अब हमें इस मिथक को तोड़ना होगा। पंजाब चुनाव परिणाम की कसक रंधावा के मन मे साफ दिखी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की आपसी कलह की वजह से हम पंजाब हारे ओर वहीं पंजाब की जनता अब कांग्रेस को याद कर रही है। उन्होंने गहलोत सरकार की योजनाओं को जनकल्याणकारी और बेजोड़ बताया। साथ ही गहलोत से मुखातिब होकर कहा कि सीएम साहब आपकी योजनाएं गजब की हैं, लेकिन प्रचार में कमजोर है इस पर ध्यान दीजिए।












Click it and Unblock the Notifications