राघव चड्ढा ने पीएम मोदी की सुरक्षा में सेंध पर मांगी रिपोर्ट, बोले- पंजाब सरकार करेगी कार्रवाई
राघव चड्ढा ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि मोदी सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। इससे लोगों के बीच गलत संदेश जा रहा है।

आप सांसद राघव चड्ढा ने पीएम मोदी की सुरक्षा में सेंध पर पंजाब से कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार निश्चित रूप से इस पर सभी आवश्यक कार्रवाई करेगी और पत्र का औपचारिक जवाब दिया जाएगा।राघव चड्ढा ने कहा कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है। जिस तरह से देश में जांच एजेंसियों का दुरूपयोग हो रहा है, उससे लोगों में इनके लिए गलत संदेश जा रहा है। इस विषय पर हम सदन में संक्षिप्त चर्चा चाहते हैं।
बता दें कि केंद्र सरकार ने किसान आंदोलन के दौरान पीएम मोदी के फिरोजपुर दौरे में हुई सुरक्षा चूक को लेकर पंजाब सरकार से एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एक जांच कमेटी बनी थी, जिसने पूर्व मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी और पूर्व डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय को जिम्मेदार ठहराया था।
सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित जांच कमेटी ने अगस्त 2022 में यह रिपोर्ट अपेक्स कोर्ट और केंद्र सरकार को सौंप दी थी। लेकिन पंजाब सरकार ने अभी तक कसूरवार अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। इस मामले में एसपी हरमनदीप सिंह को भी कसूरवार ठहराया गया था।
बता दें कि पिछले साल पीएम मोदी 5 जनवरी 2022 को हुसैनीवाला में जनसभा को संबोधित करने पंजाब आ रहे थे, तभी कुछ प्रदर्शनकारियों ने उनका रास्ता रोक लिया था। इस दौरान वह करीब 15-20 मिनट तक वहीं फंसे रहे और बाद में वह वापस लौट गए थे।
यह भी पढ़ें- 'अपनी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो जाते हैं तो सारे मामले बंद हो जाएंगे', राघव चड्ढा का बड़ा हमला












Click it and Unblock the Notifications