'आप' सांसद राघव चड्ढा बनाए गए संसद के वित्तीय मामलों की स्थायी समिति के सदस्य
नई दिल्ली, 5 अक्टूबर: आम आदमी पार्टी के पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को वित्तीय मामलों पर संसद की स्थायी समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। 33 वर्षीय राघव चड्ढा राज्यसभा में सबसे कम उम्र के सांसद हैं और पेशे से चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं। यह पद मिलने के बाद अब वह तीन केंद्रीय मंत्रालयों एवं नीति आयोग की नीतियों संबंधित निर्णय लेने के मामले में विधायी निगरानी प्रदान करेंगे।

चड्ढा लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के पूर्व छात्र हैं और इस साल अगस्त में संसद में अपने पहले सत्र में महंगाई और जीएसटी जैसे आर्थिक मुद्दों पर मुखर रहे थे।
चड्ढा का समिति में शामिल होना उनकी अपनी वित्तीय विशेषज्ञता का प्रतिबिंब है। वह पंजाब से पार्टी द्वारा नामित सात राज्यसभा सांसदों में से एक हैं।
बुराई पर अच्छाई, अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक विजयादशमी के त्योहार की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं. मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम हम सबके जीवन में खुशियां लाएं ऐसी कामना करता हूँ.#HappyDussehra pic.twitter.com/6siEfzW2ij
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) October 5, 2022












Click it and Unblock the Notifications