CM से मिले पूर्व विधायक राधाकृष्ण, झारखंड अनुसूचित जाति परामर्शदातृ परिषद गठन की मांग की

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में गुरुवार काे पूर्व विधायक राधाकृष्ण किशोर मिले और उनसे झारखंड अनुसूचित जाति परामर्शदातृ परिषद के गठन की मांग की।

Hemant Soren

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में गुरुवार काे पूर्व विधायक राधाकृष्ण किशोर मिले और उनसे झारखंड अनुसूचित जाति परामर्शदातृ परिषद के गठन की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि परामर्शदातृ परिषद के गठन से अनुसूचित जाति, जनजाति सहित अन्य कमजोर वर्गों के सामाजिक -आर्थिक उत्थान को गति मिलेगी। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि प्रदेश में अनुसूचित जाति की जनसंख्या कुल आबादी का 12.8 प्रतिशत है।

विगत कई दशकों से अनुसूचित जाति के सामाजिक -आर्थिक उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बावजूद इनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। अनुसूचित जाति की कई उपजातियां ऐसी हैं, जिनकी सामाजिक स्थिति राज्य की आदिम जनजाति की तरह है।

ये भूमिहीन हैं और गरीबी रेखा से नीचे हैं तथा दकियानूसी सामाजिक व्यवस्था के शिकार हैं। कहा कि उन्होंने परिषद के गठन के लिए 2017 में विधानसभा में प्रश्न के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया था। तब सरकार ने आश्वासन दिया था कि परामर्शदातृ परिषद का पुनर्गठन प्रक्रियाधीन है। दुर्भाग्यवश आज तक गठन नहीं हो पाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+