पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार को लिखी चिट्ठी, 35 हजार कोरोना वैक्सीन भेजने की मांग
पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखकर 35 हजार कोरोना वैक्सीन मांग की है।

पंजाब में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कोविड वैक्सीन खत्म हो गई है। जिसके बाद भगवंत मान सरकार ने केंद्र ने पत्र लिखकर वैक्सीन की मांग की है।
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने केंद्र को इस बाबत चिट्ठी लिखी है और 35 हजार डोज भेजने की मांग की है। सेहत मंत्री ने कहा अभी पंजाब में स्थिति कंट्रोल में है घबराने की जरूरत नही है।
बता दें कि देश के साथ-साथ पंजाब में भी बीते कुछ दिनों से कोरोना के नए मामलों में उछाल आया है, हालांकि ज्यादातर मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की जररूत नहीं पड़ी रही है।












Click it and Unblock the Notifications