पंजाब: पूर्व CM कैप्टन के समय हुए घोटालों की होगी विजिलेंस जांच, सीएम मान का ऐलान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पटियाला शहर में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह समय हुए कामों की विजिलेंस जांच का ऐलान किया है।

bhagwant mann

पटियाला: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पटियाला शहर में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह समय हुए कामों की विजिलेंस जांच का ऐलान किया है। कार्यक्रम में उस समय हड़कंप मच गया, जब कांग्रेस के सीनियर नेता और नगर निगम पटियाला के सीनियर डिप्टी मेयर योगिन्द्र सिंह योगी एक ज्ञापन लेकर पटियाला शहर के विकास कार्यों में हुए घपलों की जांच के लिए सीएम मान की स्टेज पर जा चढ़े और उन्होंने मुख्यमंत्री को इस जांच के लिए ज्ञापन सौंपा।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि 5 साल सीनियर डिप्टी मेयर रहे योगिन्द्र सिंह योगी का वह धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने यह दिलेरी दिखाई कि जो काम हुए हैं, उनकी विजिलेंस जांच हो क्योंकि यहां बहुत बड़े-बड़े घपले हुए हैं। उन्होंने कहा कि हर हालत में विजिलेंस जांच होगी और पटियालवियों के एक-एक पैसे का हिसाब होगा। कांग्रेस के नेता और सीनियर डिप्टी मेयर योगिन्द्र सिंह योगी की तरफ से मुख्यमंत्री पंजाब को घपलों की जांच के लिए ज्ञापन देने के बाद चर्चा शुरू हो गई कि योगी 'आप' में शामिल हो रहे हैं, का जवाब देते योगिन्द्र सिंह योगी ने कहा कि मैं कांग्रेसी हूं और रहूंगा।

कैप्टन ने पटियाला में काम करवाए होते तो वह न हारते

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर चाहे बड़े-बड़े दावे करते रहे परन्तु यदि उन्होंने पटियाला शहर के अंदर काम करवाए होते तो वह हारते न। उनको हमारे नौजवान और पढ़े-लिखे काबिल अजीतपाल सिंह कोहली ने पटियाला शहर से करारी हार दी है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा कुछ पार्षदों जिनमें कृष्ण चंद बुद्धू और अन्य हैं, ने भी उनको एक अर्जी भेज कर घोटालों में विजिलेंस की जांच मांगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+