पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के तबादले के आदेश ऑनलाइन जारी कर दिए
पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के तबादले के आदेश ऑनलाइन जारी कर दिए। हजारों शिक्षके ने ट्रांसफर के लिए आवेदन किए थे।

पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने जिला स्तर पर शिक्षकों के तबादले के आदेश ऑनलाइन जारी कर दिए हैं। इस बात की जानकारी शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोशल मीडिया पर दी है। प्रदेश में 17 से 19 मई तक कुल 5172 शिक्षकों ने जिले के भीतर ट्रांसफर करवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। अनुरोध करने वाले कुल 5172 शिक्षकों में से 2651 शिक्षकों के ट्रांसफर के आदेश जारी कर दिए गए हैं। ये सभी शिक्षक वे हैं जिन्हें जिले के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में खाली पड़े पदों पर ट्रांसफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार स्कूलों के 308 नॉन शिक्षक कर्मचारियों ने भी तबादले की गुहार लगाई थी। इनमें से 275 कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया है। पंजाब सरकार के दावे के मुताबिक ये तबादले पूरी पारदर्शिता के साथ प्राप्त मेरिट अंकों के आधार पर ऑनलाइन किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications