संगरूर उपचुनाव में भगवंत मान खुद संभालेंगे आप के प्रचार की कमान, टिकट को लेकर मची मारामारी

चंडीगढ़, 27 मई: पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है। इस उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है। पंजाब के सीएम भगवंत मान खुद इस चुनाव में आद आदमी पार्टी के प्रचार अभियान की कमान संभालेंगे। भगवंत मान के इस्तीफा देने के बाद ही संगरूर लोकसभा सीट खाली हुई है।

 संगरूर उपचुनाव में

आम आदमी पार्टी के लिए संगरूर लोकसभा उपचुनाव बेहद ही अहम है. संगरूर आम आदमी पार्टी का गढ़ है. सीएम भगवंत मान के अलावा आप सरकार के दो मंत्री संगरूर लोकसभा क्षेत्र से ही आते हैं. खुद भगवंत मान लगातार दो बार संगरूर लोकसभा सीट से दो बार चुनाव जीतने में कामयाब रहे हैं।

आम आदमी पार्टी ने अभी संगरूर में होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवार के नाम का एलान नहीं किया है लेकिन आम आदमी पार्टी के भीतर उम्मीदवारों की लिस्ट लंबी होती जा रही है। कॉमेडियन कर्मजीत अनमोल और एक पुलिस अधिकारी टिकट हासिल करने की रेस में बने हुए हैं. इसके अलावा भगवंत मान की बहन मनप्रीत कौर भी अब दावेदारों में शामिल हो चुकी हैं।

ये मंत्री भी संभालेंगे मोर्चा

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और शिक्षा मंत्री मीत हेयर संगरूर लोकसभा क्षेत्र से ही आते हैं. भगवंत मान के अलावा इन दोनों मंत्रियों पर संगरूर में आम आदमी पार्टी के प्रचार अभियान की कमान संभालने का जिम्मा रहेगा। बता दें कि संगरूर लोकसभा उपचुनाव पर विपक्षी दल भी मजबूत टक्कर देने की तैयारी कर रहे हैं. संगरूर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को आम आदमी पार्टी की सरकार के इंतिहान के तौर पर भी देखा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+