पंजाब: टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ मंत्री हरपाल चीमा का एक्शन, अचानक दिल्ली-अमृतसर हाईवे पर पहुंचे

वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने शनिवार सुबह अचानक दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रकों की चेकिंग की। उनके साथ आबकारी एवं कराधान विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी थे।

Punjab government

पटियाला: वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने शनिवार सुबह अचानक दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रकों की चेकिंग की। उनके साथ आबकारी एवं कराधान विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी थे। मंत्री ने प्रदेश में आने-जाने वाले ट्रकों की जांच कर जीएसटी चोरी पर लगाम लगाने के चलते चैकिंग की।

हरपाल चीमा ने इस मौके पर मीडिया को बताया कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र जा रहे थे, तभी उन्हें जीएसटी चोरी होने की शिकायत मिली तो उन्होंने विभागीय अधिकारियों को ले जाकर जांच की। उन्होंने कहा कि कुछ ट्रक वालों के पास लोडेड माल के बिल नहीं होते हैं। ऐसा ही एक ट्रक कबाड़ का माल लेकर जा रहा था जिसका बिल नहीं था।

उन्होंने कहा कि ऐसे सभी ट्रक चालकों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है और उन पर बनता जुर्माना लगाया जाएगा। एक अनुमान के मुताबिक ऐसे डिफाल्टरों पर 10 से 15 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। चीमा ने कहा कि कुछ ट्रक वाले बहुत अच्छे चरित्र के हैं जिनके पास पूरे दस्तावेज होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+