पंजाब: सीएम भगवंत मान के मंत्री हरजोत बैंस का अनोखा अंदाज, स्कूल में बच्चों के साथ खेला शतरंज-कैरम
पंजाब मंत्री हरजोत बैंस ने सरकारी स्कूल में बच्चों के साथ खेला शतरंज और कैरम।

लुधियाना: पंजाब में बदलाव करने के दावे करके सत्ता में आई आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के परिणाम बेशक कुछ समय बाद जनता को दिखाई देंगे लेकिन सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों,अभिभावकों और अध्यापकों को यह बदलाव दिखाई देने लग गया है।
इसका श्रेय भी शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस को जाता है जो राज्य के सरकारी स्कूलों में व्याप्त समस्याओं को जड़ से खत्म करने के लिए आए दिन स्कूलों के दौरे पर रहते हैं। स्कूली बच्चों के साथ उनका दोस्ताना व्यवहार जहां आजकल चर्चा का विषय बना हुआ है।
आज भी सरकारी स्कूलों में आयोजित मैगा पी.टी.एम. दौरान अध्यापक उस समय शिक्षा मंत्री की सादगी से प्रभावित हो गए जब बैंस राजपुरा के एक स्कूल में शह और मात के खेल शतरंज में चाल चल रहे बच्चों को देखकर उनके बीच ही जा बैठे और कुछ समय तक इस खेल में अपना टैलेंट दिखाया। हालांकि सरकारी स्कूल के बच्चों ने अपने टैलेंट से शिक्षा मंत्री को भी चाल चलने से पहले कुछ समय तक सोचने के लिए मजबूर किए रखा लेकिन बैंस ने बच्चों के खेल शैली की प्रशंसा की।
यही बस नहीं, बैंस ने कैरम खेल रहे बच्चों के साथ भी समय बिताया और कुछ स्कोर हासिल किए। बच्चों संग शिक्षा मंत्री का दोस्ताना अंदाज देख स्कूल में मौजूद हर टीचर और पेरैंट्स भी काफी प्रभावित हुए। राज्य भर के स्कूलों में पी.टी.एम. के बाद बैंस ने अध्यापकों की मेहनत के तारीफ करते हुए कहा कि आज की इस कामयाबी में विभाग के अधिकारियों और अध्यापकों का अहम योगदान रहा है। अधिकारियों और अध्यापकों की टीम ने एक मिशन के रूप में किए गए इस प्रयास ने आज के दिन को शिक्षा विभाग में ऐतिहासिक बना दिया है।












Click it and Unblock the Notifications