पंजाब: शहर की ट्रैफिक समस्या दूर करने के लिए नए कदम, मान सरकार ने जारी किए आदेश

चंडीगढ़: पंजाब के आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा ने एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में बेहतरीन सहूलियतें यकीनी बनाने के लिए पंजाब के इस मॉडल शहर के सड़क ढांचे को और मजबूत करने और शहर के सौंदर्यीकरण के लिए कई नए कदम उठाने के आदेश दिए हैं।

Bhagwant Mann

स्थानीय विधायक कुलवंत सिंह की मांग पर शहर की सड़कों में और सुधार और नागरिकों के लिए सहूलियतों को और बेहतर बनाने के लिए बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए अमन अरोड़ा ने ग्माडा अधिकारियों से कहा कि वे भीड़-भाड़ वाली सड़कों पर ट्रैफिक की समस्या से निपटने के लिए एक योजना बनाने और इसके साथ ही ट्रैफिक जाम की समस्या के हल के लिए 3 सड़कों को चौड़ा करने/चतुर्थमार्गी करने संबंधी विस्तृत सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश करें।

उन्होंने बताया कि इन तीनों सड़कों में कुम्बड़ा चौक (सैक्टर-61/70 और सैक्टर-62/69 की डिवाइडिंग रोड वाला चौक) से बावा व्हाइट हाउस तक, गांव मोहाली से वाई.पी.एस. चौक तक और सैक्टर-62-63/50-51 के चौक से सैक्टर-65/48 (गोल्फ रेंज) तक सड़क शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+