पंजाब: त्योहारी सीजन में अलर्ट पर स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा, बोले- सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
चंडीगढ़। त्योहारी सीजन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री एक्शन मोड में है। इसी के चलते आज सुबह स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को साथ लेकर नकली दूध, पनीर और अन्य खाने-पीने का सामान बेचने वाले विक्रेताओं पर अंकुश लगाने के लिए तरखेड़ी, बहिबलपुर और चासवाल के गांवों में छापेमारा। इस दौरान टीम ने पनीर, दूध व अन्य सामान के सैंपल ले लिए।

उल्लेखनीय है कि त्योहारों के मद्देनजर इलाके में नकली दूध, नकली पनीर व अन्य नकली खाद्य सामग्री की बिक्री की चर्चा हो रही थी, जिस पर स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने तत्काल कार्रवाई की। इस दौरान बातचीत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नकली दूध, पनीर और अन्य नकली सामान बेचने वालों की अब खैर नहीं और उनसे सख्ती से निपटा जाएगा।
इधर, कोटकपूरा-बहबलकलां गोलीकांड पर आए नेताओं के बयान
पंजाब में 2015 में कोटकपूरा-बहबल कलां गोलीकांड के 7 वर्ष पूरे होने पर बहबलकलां में शहीदी समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर उक्त स्थान पर इंसाफ मोर्चा में कई राजनीतिक और धार्मिक शख्सियतों और सिख नेताओं ने शिरकत की। जानकारी के अनुसार, पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां अमृतसर से आम आदमी पार्टी के विधायक कुंवर विजय प्रताप, शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष और संगरूर से सांसद सिमरनजीत सिंह मान के अलावा 'वारिस पंजाब दे' के अध्यक्ष अमृतसर पाल सिंहऔर लक्खा सिधाना ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि स्पीकर बनने से पहले गुरुओं का सिख हूं। लोगों ने उन्हें सरकार से सवाल पूछने वाले पद पर चुना है जिस संबंधी सरकार को सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री मान के साथ बैठकर वह सारी बात करके आए हैं जो यहां हुई थी। संगत और सरकार का दर्द सांझा है। पिछली सरकारों ने कुछ नहीं किया। स्पीकर संधवां ने कहा कि यह अब कुछ दिनों का खेल है सब साफ हो जाएगा। उन्होंने दावा किया कि डेढ़ महीने के बाद उसी स्थान पर शुक्राना समारोह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि न्याय नहीं मिला तो सरकारें क्या करें। सारी कार्रवाई मुकम्मल होगी। कोई व्यक्ति झूठ कहीं भी बोल सकता है लेकिन गुरु साहिबान की उपस्थिति में नहीं और वह यह गलती कभी नहीं करेंगे।
संगरूर से सांसद सिमरनजीत मान ने सिख संगत को संबोधित करते हुए पिछली कैप्टन सरकार को घेरा और कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुटखा साहिब जी की शपथ ली थी और कहा था कि वह सभी दुखों का अंत करेंगे लेकिन जब काम करने का समय आया तो उन्होंने आंखें मूंद लीं। मान ने कहा कि वह सब पता नहीं किस चीज के बने हुए हैं कि वह वायदों के सिर पर वोटें डालते हैं। वे किसी को जज नहीं करते कि कौन-सी पार्टी उनके पक्ष में है और कौन-सी पंजाब और सिख समुदाय से संबंधित है। जो पार्टी दूसरे राज्यों से जुड़ी है उससे क्या उम्मीद की जा सकती है?












Click it and Unblock the Notifications