Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पंजाब के शिक्षक करेंगे विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के लिए प्रोत्साहित, जानें सरकार का प्‍लान

जालंधर। पढ़ाई के साथ-साथ विदार्थियों को कौशल युक्त कोर्स करने को लेकर शिक्षक उन्हें जागरूक करेंगे। शिक्षा विभाग की तरफ से राज्य भर के सरकारी स्कूलों में दसवीं और 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सरकारी तकनीकी शिक्षा कालेजों में चलाए जा रहे कोर्सों में दाखिले लेने संबंधी जागरूक किया जाएगा। सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल कालेजों के साथ संपर्क कर लेक्चरर आयोजित करेंगे।

इसमें विशेषज्ञों की तरफ से विभिन्न कोर्सों के साथ-साथ उनके फायदों के बारे में बताया जाएगा। विद्यार्थियों को प्रत्येक कालेजों की सीटों संबंधी भी जागरूक किया जाएगा ताकि कोर्स करनने के बाद विद्यार्थी नौकरी करने वाले ही नहीं बल्कि नौकरियां देने के योग्य भी बनें।

Punjab Govt gives Good news for teachers and for technical education

बता दें कि यह सरकार की तरफ से गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दिलाने के उद्देश्य से प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थी दसवीं करने के बाद ही अपनी रूचि के अनुसार कोर्स चुन सके। नान मेडिकल और मेडिकल में 12वीं पास करने वाले विद्यार्थी तकनीकी कोर्स में सीधे ही दूसरे वर्ष में प्रवेश ले सकेंगे। इसके साथ-साथ ऐसी कई सुविधाएं भी चलाई जा रही हैं। जिसके तहत विद्यार्थियों को किस प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा और वे निश्शुल्क पढ़ाई कर सकेंगे। कईयों में विशेष छूट और स्कालरशिप देने के भी प्रविधान हैं। इसके लिए कालेजों में विद्यार्थियों की विजिट भी करवाई जाएगी। जिससे उनके मन में किस प्रकार का संशय न रहे।

प्रोग्राम को सफल बनाने वालों को एसीआर में जुड़ेंगे अंक
विद्यार्थियों में कौशल प्रति उत्साह पैदा करने के लिए शुरू किए गए इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने वाले शिक्षकों और प्रिंसिपलों के इसके अवार्ड के तौर पर अतिरिक्त अंक मिलेंगे, जो उनके सालाना गुप्त रिपोर्ट (एसीआर) में जुड़ेंगे।

टेक्निकल एजुकेशन एंड आईटी पंजाब के सचिव आईएएस राहुल भंडारी ने कहा कि पंजाब स्टेट बोर्ड आफ टेक्निकल एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग पंजाब की तरफ से 2022-23 शिक्षा सत्र के लिए तीन साल के कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी हुई है। इसे लेकर तुरंत जिला शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रिंसिपल, शिक्षकों विद्यार्थियों को कोर्सों संबंधी जानकारी दें। ताकि इच्छुक विद्यार्थी दाखिले लेकर अपने कौशल को निखारने की तरफ आगे आएं। उन्होंने कहा कि कोर्स करने वाले विद्यार्थियों को पीएम स्कालरशिप स्कीम, सीएम स्कालरशिप का लाभ भी मिलेगा।

कालेजों में सीटों की स्थिति
जालंधर सरकारी इंस्टीट्यूट आफ लैंदर एंड फुटवीयर टेक्नोलाजी गुरु रविदास चौक में 40 सीटें हैं। इनमें लेदर टेक्नोलाजी की 18, लेदर टेक्नोलाजी फुटवीयर की 22 सीटें शामिल हैं। इसी तरह से सरकारी बहुतकनीकी कालेज फार गर्ल्स में 300 सीटें हैं। जिसमें आर्चिटेकुरल, केमिकल इंजीनियरिंग, इन्फार्मेशन टेक्नोलाजी, लाइब्रेरी एंड इन्फार्मेशन साइंस, मार्डन आफिर प्रेक्टिस, फार्मेसी में 30-30, कम्प्यूटर साइंस, इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग की 60-60 शामिल हैं।

इसी तरह से बठिंडा में 390, अमृतसर में 670, कोटकपूरा में 90, फिरोजपुर में 150, पटियाला में 450, दीनानगर में 120, मोगा में 280, मोहाली में 310, बटाला में 270, एसबीएस नगर में 120, फतुही खेड़ा में 60, लुधियाना में 402, भिखिपिंद मे 174, होशियारपुर में 390, तलवाड़ा में 270 सीटें हैं।

यह कोर्स चलाए जा रहे हैं
सिविल इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, मेकेनिकल इंजीनियर, प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग, प्रोडक्शन, एसीई, आर्चिटेक्चुरल, इन्फार्मेशन, फार्मेसी आदि कोर्स चलाए जा रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+