पराली काटने के लिए पंजाब सरकार देगी 1 लाख मशीनें, भगवंत मान सरकार का ऐलान, देखें वीडियो
चंडीगढ़, 11 सितंबर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को कहा कि केंद्र ने पराली नहीं जलाने पर किसानों को नकद प्रोत्साहन राशि देने में सहायता करने संबंधी राज्य सरकार के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। राज्य सरकार ने धान उत्पादकों को प्रति एकड़ 2500 रुपये देने का प्रस्ताव रखा था। राज्य सरकार ने धान उत्पादकों को प्रति एकड़ 2500 रुपये देने का प्रस्ताव रखा था। उसने सुझाव दिया था कि केंद्र 1,500 रुपये प्रति एकड़ का भुगतान करेगा, जबकि 1,000 रुपये प्रति एकड़ पंजाब और दिल्ली सरकारें वहन करेंगी।
Recommended Video

मान ने कहा कि केंद्र के इनकार के बावजूद पंजाब सरकार किसानों की मदद करेगी। राज्य के अधिकारियों को इस समस्या को हल करने के लिए कोई और योजना बनाने के लिए कहा जाएगा। साथ ही पंजाब सीएम ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को पराली जलाने से रोकन के लिए 1 लाख मशीनें मुहैया कराएगी। ताकि किसान उसकी सहायता से फसल को काट सकें।












Click it and Unblock the Notifications