पंजाब सरकार ने हर घर को मुफ्त बिजली देने के वादे को किया पूरा, बिजली मंत्री का बड़ा बयान

बिजली मंत्री ने कहा कि इस पहलकदमी के साथ लगभग 90 प्रतिशत परिवारों का बिजली बिल अब जीरो आ रहा है और जनवरी 2023 तक यह आंकड़ा और बढऩे की उम्मीद है।

पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ

पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ.ने कहा कि पंजाब सरकार ने प्रत्येक घर को मुफ्त बिजली देने के वायदे को पूरा कर दिया है। पिछली सरकारें वोट लेने के लिए लोगों से झूठे वायदे कर धोखा देती रही हैं।

उन्होंने कहा कि 'आप' सरकार ने तो अपने पहले ही वर्ष में बिजली बिल जीरो करने का वायदा पूरा कर दिया है। बिजली मंत्री ने कहा कि सभी घरेलू खपतकारों को 5629 करोड़ रुपए की वार्षिक सबसिडी का लाभ देते हुए 600 यूनिट मुफ्त बिजली (300 यूनिट प्रति माह) की सुविधा दी गई है। इसके साथ ही घरेलू खपतकारों के लिए 7 किलोवाट तक 3 रुपए प्रति यूनिट की सबसिडी जारी रखी गई, जिससे 1278 करोड़ रुपए का लाभ होगा।

बिजली मंत्री ने कहा कि इस पहलकदमी के साथ लगभग 90 प्रतिशत परिवारों का बिजली बिल अब जीरो आ रहा है और जनवरी 2023 तक यह आंकड़ा और बढऩे की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि सभी आवासीय इकाइयों को मुफ्त बिजली देने के साथ-साथ 31 दिसम्बर 2021 तक के सभी बकाया बिलों को भी माफ कर दिया गया है।उन्होंने कहा कि बिजली के काटे गए सभी कनैक्शन भी फिर से बहाल कर दिए गए हैं।

किसानों को और लाभ देते हुए पंजाब सरकार ने ट्यूबवैलों का लोड बढ़ाने की फीस 4750 रुपए प्रति एच.पी. से घटाकर 2500 रुपए कर दी, जिससे किसानों को 1,87,000 रुपए का लाभ हुआ। हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बताया कि राज्य सरकार के यत्नों से लंबित मुकद्दमों का निपटारा किया।

यह भी पढ़ें- पंजाब: मास्टर कैडर के 3910 अध्यापकों को दिए जाएंगे नियुक्ति पत्र, सीएम भगवंत मान का बड़ा ऐलान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+